Pageviews past week

Saturday, November 30, 2013

how to make chilly flax at home

हम जब भी पिज़्ज़ा मंगाते हैं या रेस्तरां में खाने जाते हैं साथ  में छोटे -छोटे पैकेट भी मिलते हैं जिसमें ऑरगेनो और नमक के अतिरिक्त chilli flex होते हैं और हम अपने स्वाद के अनुसार उनका उपयोग करते हैं , चिल्ली फ्लेक्स मिर्च के दानों को कहते हैं और इनका उपयोग कई तरह की डिश में किया जाता है। dry oregano तो ताज़ी पत्तियों को धूप में सुखा कर तैयार किया जाता है ,और chilli flex को भी कुछ इसी तरह से ही तैयार किया जाता है ,आइये जान लेते हैं कि घर पर ही कैसे बना सकते हैं चिल्ली फ्लेक्स --------


१. इसके लिए बाजार में जो थोड़ी मोटी वाली सूखी लाल मिर्च को करीब २५० ग्राम ले लीजिये ,अब इन्हें कम से ४ दिन के लिए तेज़ धूप में सुखा लीजिये। 
२. जब मिर्चें अच्छी तरह से सूख कर कड़क हो जाएं तब कैचीं की सहायता से इनका ऊपर का हिस्सा थोडा सा काट लें मिर्च के बीज अपने आप ही निकलने लगेंगे। 
३. इन बीजों को आप किसी थाली में निकाल लें और इन बीजों को १ दिन और धूप में रखने के बाद एयर टाइट कंटेनर में रख लें। 

                       ये बीज कुछ इस तरह से दिखेंगे


४. और जिस भी डिश के बनाने में उपयोग करना हो आराम से कर सकते हैं। 
५. इन्हें आप पिज़्ज़ा ,सैंडविच ,और रायते में इस्तेमाल करके डिश को और भी टेस्टी बना सकते हैं।



नोट-----कभी -कभी हरी मिर्च भी रखे -रखे सूखने सी लग जाती हैं,आप उसके बीज भी इसी तरह से निकाल कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Friday, November 29, 2013

penne pasta with creamy oats sauce

पास्ता वैसे तो इटैलियन डिश है पर अब तो हर देश में पसंद की जाती है और खासकर बच्चों को तो पास्ता बहुत पसंद आता है फिर चाहे कैसे भी बने हों ,,मैंने यहाँ पास्ता  white sauce और क्रीम में बनाया है पर white sauce मैंने oats से बनायीं जिसका टेस्ट बिलकुल white sauce जैसा ही था ,इसमें मैदा न होने के कारण नुक्सान भी नहीं करेगी   ,तो यहाँ पेश है पास्ता की ये रेसिपी जो शायद आप भी बनाना चाहेंगे ------

सामिग्री-------

  • पेन्ने पास्ता २ कप  
  • ओट्स १ बड़ा चम्मच 
  • नमक स्वादानुसार।
  • काली मिर्च पाउडर १ छोटा चम्मच। 
  • लहसुन की पेस्ट १ बड़ा चम्मच। 
  • मक्खन १ बड़ा चम्मच 
  • दूध २ कप 
  • ऑरगेनो १ छोटा चम्मच 
  • क्रीम १ बड़ा चम्मच
  • वेजिटेबल ऑयल १ छोटा चम्मच। 
  • नीबू का रस १ बड़ा चम्मच। 

विधि----------

  • ओट्स को एक नॉन -स्टिक पैन में सूखा ही भून कर मिक्सी में पाउडर कर लें। 
  • एक बड़े बरतन में कम से कम १ लीटर पानी  १ छोटा चम्मच नमक और वेजिटेबल आयल डालकर उबलने दें ,जब पानी उबलने लगे तब इसमें पास्ता डालकर हल्का गलने तक पास्ता पका लें। 
  • जब पास्ता तैयार हो जाये तब इसे पानी से निकाल कर ठन्डे पानी में चला कर अलग रखें।
  • अब पैन में मक्खन डालें और ओट्स के पाउडर को गुलाबी होने तक भून लें और दूध को धीरे -धीरे मिलाते हुए सॉस तैयार कर लें (जिस तरह से मैदे की सहायता से white सॉस बनाते है )
  •  अब इसमें नमक ,काली मिर्च और पास्ता डालकर अच्छी तरह से चला लें अब क्रीम ,नीबू ,ऑरगेनो डालकर अच्छी तरह से मिला लें। 
  •   गरमागरम परोसें।

                नोट-----आप चाहें तो ऊपर से चीज़ डालकर भी सर्व कर सकते हैं। सॉस बनाते समय ध्यान रहे कि दूध डालते समय इसमें गुठली न पड़े।पास्ता इतना गलना चाहिए कि दांतों में हल्का सा क्रंच दे। 

Thursday, November 28, 2013

बादामी गोभी

 गोभी को किसी भी तरह से बनाया जाये ,मौसम में हमेशा अच्छी ही लगती है और सभी अपनी -अपनी तरह से गोभी पर experiment करते ही रहते है , यहाँ मैंने बादामी गोभी बनायीं है और आप सबके साथ इसकी रेसिपी शेयर करने जा रही हूँ -------

सामिग्री-------ingredients -------

  • फूल गोभी 1kg . 
  • स्लाइस की हुई प्याज़ sliced onion 2tbsp . 
  • अदरक ,लहसुन की पेस्ट ginger ,garlic paste 1tbsp . 
  • नमक salt to taste . 
  • लाल मिर्च पाउडर red chilli 2tsp . 
  • धनिया पाउडर coriander powder 1tbsp  . 
  • हल्दी पाउडर turmeric powder 2tsp . 
  • काली मिर्च black paper 4no. 
  • लौंग २ नग clove 2no .
  • मेथी दाना fenugreek seeds १/2tsp
  • बादाम की paste almond paste 1tbsp . 
  • दूध milk 2 cup . 
  • क्रीम cream 1tsp . 
  • बारीक कटी हरी मिर्च chopped green chilli 1tsp . 
  • मक्खन butter 1tbsp .
  • कसूरी मेथी पाउडर १ बड़ा चम्मच।
  • तेल oil 1tbsp
  • नीबू का रस lemon juice 1tsp .
  • कटे बादाम chopped almonds for garnishing . 

विधि-----

  • सबसे पहले प्याज़ की स्लाइस को तेल में फ्राई कर लें और किचेन पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाये . 
  • गोभी के फूल निकाल लें और १ छोटे चम्मच नमक और हल्दी के पाउडर में कम से कम १/२ घंटे के लिए रख दें। 
  • प्याज़ को नीबू के रस के साथ पेस्ट बना लें।
  • कड़ाही में मक्खन गरम करें और मेथी दाने ,लौंग और काली मिर्च को तड़का लें ,अब अदरक ,लहसुन की पेस्ट को डालकर saute कर लें।  अब हरी मिर्च डालें २ मिनट चलाकर दूध डालकर उबलने दें। 
  • अब बादाम की पेस्ट,कसूरी मेथी पाउडर डालें और २ मिनट चला लें। 
  • दूध जब अच्छी तरह से उबलने लगे तब इसमें पानी में से निकाली गोभी ,नमक ,धनिया ,लाल मिर्च पाउडर डालकर ढक्क्न लगाकर धीमी आंच पर केवल ५ मिनट के लिए पका लें। 
  • क्रीम डालकर अच्छी तरह से मिला लें और गैस बंद कर दें। 
  • कटे बादाम से सजा कर सर्व करें।

नोट----ध्यान रखें कि गोभी अधिक गले नहीं अन्यथा घुट जायेगी और स्वाद बिगड़ जायेगा। आप चाहें तो इसमें गरम मसाला पाउडर डाल सकते हैं। 

method -----

 १. heat the pan and fry the sliced onion and keep out to kitchen paper .
२. keep the cauliflower with1tsp salt and tumeric powder for 1/2 hour .
३. blend the fried onion with lemon juice .
४. heat the butter in a pan and pop the methi seeds ,black paper ,,clove ,saute the  green chilli ginger ,garlic paste .add milk boil it to 5 minute
५. now add cauliflower ,salt ,coriander powder and chilli powder ,cook it only for 5 minute with lid ,
६. add the cream mix well and switch the gas .
७. garnish with chopped almonds.

Wednesday, November 27, 2013

onion greens paratha/ हरी प्याज़ की पत्ती का पराठा




दोस्तों ,हरे प्याज़ की पत्तियों से बनाया गया पराठा मेरा पसंदीदा नास्ता है ,पर खाने को केवल सर्दियों में ही मिलता है ,क्योंकि ये केवल सर्दियों में जब नयी प्याज़ की पैदावार होती है ,तभी मिलता है तो जितना ज्यादा हो सकता है मैं इसे बना कर जरूर खाती हूँ और सबको खिलाती हूँ और अब आपके लिए इसकी रेसिपी पेश कर रही हूँ ----------

सामिग्री-----

  • गेंहूं का आटा २ कप। 
  • हरे प्याज़ की पत्तियां बारीक कटी हुई १ गड्डी। 
  • बारीक कटी हरी मिर्च १ बड़ा चम्मच। 
  • अमचूर पाउडर १ छोटा चम्मच। 
  • भुना जीरा पाउडर १ छोटा चम्मच। 
  • हल्दी पाउडर १/४ छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार 
  • लाल मिर्च पाउडर २ छोटे चम्मच। 
  • दूध १ कप। 
  • तेल १ छोटा चम्मच। 
  • तेल या घी सेंकने के लिए

विधि---------

  • आटे में तेल के अतिरिक्त सारी सामिग्री को अच्छी तरह से मिलाकर मुलायम dough गूंध कर कपड़े  से ढककर १/२ घंटे के लिए रख दें। 
  • अब इसके पेड़े बनाकर पराठे बेल लें ,तवा गरम करें और पराठों को सेंक कर गरमागरम चटनी के साथ सर्व करें। 


Ingredients ------
  • Wheat flour 2 cup
  • Spring onion leaves finely chopped 1 bunch
  • Finely chopped green chili 1 tbsp
  • Dry mango powder 1 tsp
  • Roasted cumin powder 1 tsp
  • Turmeric powder 1/4 tsp
  • Salt to taste
  • Red chili powder 2 tsp
  • Milk 1 cup 
  • Oil 1 tsp
  • Oil for frying 

Method----

  • Take a mixing bowl mix flour,salt,red chili powder, onion greens,green chili,turmeric,mango powder,cumin powder knead the soft dough with adding milk and sufficient water ,cover with muslin cloth ,keep aside for 1/2 hour.
  • Divide into small equal balls ,roll out the paratha heat the pan and fry the paratha both sides till golden. serve with chutney.



नोट -----दूध से आटा मुलायम गुंध जाता है और साथ ही पराठे या रोटी लम्बे समय तक मुलायम बनी रहती है। हरे प्याज़ की पत्ती के साथ आप इसके ऊपर की प्याज़ भी डाल सकते हैं ,इसको सेंकने के लिए आंच बहुत तेज़ न करें अन्यथा पराठे जल जायेंगे मगर अंदर तक पकेंगे नहीं .

Note---- The dough gets soft from the milk as well as the paratha or roti remains soft for a long time. With a green onion leaf you can also add onion on it, do not make the flame fast enough to bake it, otherwise the parathas will burn but they will not be able to cook in the inside,

Tuesday, November 26, 2013

moong palak daal

पालक उरद की धुली दाल में तो अच्छी लगती ही है साथ ही उरद की छिलके वाली दाल में ,साबुत मसूर में ,चने की दाल में भी अच्छी लगती है ,परन्तु मूंग की धुली दाल में भी काफी अच्छी जाती है ,

सामिग्री------

  • मूंग की धुली दाल १ बड़ा कप या १५० ग्राम। 
  • पालक की एक गड्डी। 
  • नमक स्वादानुसार। 
  • लाल मिर्च पाउडर २ छोटे चम्मच। 
  • हल्दी पाउडर १ छोटा चम्मच। 
  • जीरा १ बड़ा चम्मच।
  • साम्भर पाउडर १ छोटा चम्मच।
  • हींग १ चुटकी। 
  • सूखी लाल मिर्च ४ नग। 
  • बारीक कटा टमाटर 2 बड़ा चम्म्च।
  • अदरक और लहसुन की पेस्ट १ बड़ा चम्मच। 
  • देशी घी या मक्खन १ बड़ा चम्मच। 
  • धनिया पत्ती इच्छानुसार। 

Ingredients----- 

  1. Split Green gram1 cup 
  2. Spinach 1 small bunch
  3. Salt to taste
  4. Red chili powder 2 tsp
  5. Turmeric powder 1 tsp
  6. Cumin 1 tbsp
  7. Sambhar powder 1 tsp
  8. Pinch of asafoetida
  9. Dry whole red chili 4 nos
  10. Finely chopped tomato 2 tbsp
  11. Ginger, garlic paste 1 tbsp
  12. Desi ghee 1 tbsp
  13. coriander leaves

विधि--------

  • दाल को धोकर १/२ घंटे के लिए भिगो कर रखें। 
  • पालक को धोकर बारीक काट लें। 
  • अब कूकर में दाल चढ़ाएं और एक उबाल आने के बाद ऊपर से झाग (गन्दगी) को चमचे की सहयता से निकाल दें। 
  • अब हल्दी पाउडर ,नमक और पालक डालकर गलने तक पका लें। (बेहतर स्वाद के लिए कुकर में न बनाएं खुले बरतन में दाल को बनाएं ). 
  • तड़का पैन में घी गरम करें हींग जीरा भून कर सूखी मिर्च तोड़ कर तड़का लें और अदरक ,लहसुन की पेस्ट को गुलाबी करें और टमाटर ,साम्भर पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से भून कर दाल में इस तड़के को डालें। 
  • अच्छी तरह से सारी सामिग्री एकसार होने तक उबाल कर गैस बंद करें ,
  •  चावल या चपटी के साथ परोसें। 

Method---------- 

  1. Wash and soak the lentil for 1/2 hour.
  2. Clean, wash and finely chop the spinach.
  3. Boil the lentil, after a boil add turmeric, salt, spinach  and cook  for 4-5 minutes till the lentils become soft and mushy.
  4. Heat the oil in a tadka pan roast the cumin for a minute, add broken red chili,  asafoetida, sambhar powder, red chili powder and  tomatoes, cook the spices till the oil separates.
  5. Add cooked Dal, mix well,  add water to the Dal. the quantity of water will depend on how much thick or thin you want the palak Dal to be.
  6. Turn off the gas, dish out the Dal.
  7. Garnish with coriander, serve hot with chapatis 

      नोट ------अगर आप धनिया पत्ती डालना चाहें तो ऊपर से डालें। दाल को हमेशा खुले बरतन में पकाएं साथ ही ऊपर से फेना निकाल देने से दाल की गंध नहीं आएगी।

Sunday, November 24, 2013

Cauloflower stem paratha/गोभी के डंठल का पराठा




Preparation Time:- 10 minutes 
Cooking Time:- 20minutes 
Serves:- 4


Ingredients:-

  • Wheat flour 2 cup
  • Milk 1 cup
  • Cauliflower stem 8 to 10 no
  • Salt to taste
  • Red chili powder 1 tsp
  • Cumin 1/2 tsp
  • Green chili chopped 1 tsp
  • Roasted cumin powder 1 tsp
  • Lemon juice 1 tbsp
  • Chat masala powder 1 tsp
  • Chopped coriander leaves
  • Ghee 1tbsp.
  • Oil for frying 

Method:-

  • Wash and grate the gobhi stem .
  • Now heat ghee in a pan add cumin as they change the colour add grated cauliflower stem, green chili, red chili powder,  cumin powder,  salt,  chat masala powder, lemon juice and coriander. 
  • Fry until all the water evaporates.
  • Switch off the gas. Allow to cool the mixture. 
  •  Make a soft by adding milk,flour and cooked mixture.  Cover and keep aside for 10 to 15 minutes. 
  • Now divide the mixture into equal portion and make the paratha. 
  • Fry both sides till golden and crisp. 
  • Serve hot with pickle,  sabji or curd.


Note:-

  • You can make it with Broccoli stem too.
  • Add spices as per  your taste. 
  • You can skip the milk .
  • You can use multigrain aata besides wheat flour. 

imli wali arvi

अरवी को रसीली बनाओ या सूखी दोनों ही तरह  पराठे के साथ खाने में अच्छी लगती है ,बस अच्छे से गल जानी चाहिए ,वैसे तो हम अरवी को केवल अजवाइन और हरी मिर्च के तड़के से ही बनाते है ,और ऊपर से नीबू मिला लेते हैं ,यहाँ मैंने इमली डालकर अरवी बनायीं जिसका स्वाद सच में बहुत अच्छा आया ,,,,,
अरवी हमेशा गोल और छोटी वाली ही लेनी चाहिए गोल अरवी अच्छे से गल जाती हैं और खाने में स्वाद भी अच्छा लगता है ,इसे बनाने में न ही ज्यादा समय लगता है और न ही ज्यादा सामिग्री   ……

सामिग्री--------

  1. अरवी १ किलो 
  2. इमली का रस १/१/२ बड़ा चम्मच। 
  3. नमक स्वादानुसार। 
  4. अजवाइन १ बड़ा चम्मच
  5. बारीक कटी हरी मिर्च ४ नग 
  6. घी १ बड़ा चम्मच 
  7. लाल मिर्च पाउडर १ छोटा चम्मच। 
  8. हल्दी पाउडर १/२ छोटा चम्मच। 
  9. धनिया पत्ती। 

ingredients------

  • arvi 1 kg
  • tamrind pulp 1/1/2 tbsp
  • salt to taste
  • caraway seeds 1 tbsp
  • chopped green chili 4 no
  • ghee 1 tbsp
  • red chili powder 1 tsp
  • turmeric powder 1/2 tsp
  • coriander leaves chopped 
 विधि-------
  1. अरवी को धोकर कुकर या भारी तले के बर्तन में गलने तक उबाल लें (बहुत अधिक न गलाएं ).और छिलका उतार कर बीच से दो भाग में काट कर रखें। 
  2. अरवी में इमली का रस ,नमक और हल्दी मिलाकर १० मिनट के लिए रख दें।
  3.  कढ़ाही में घी गरम करें ,अजवाइन डालें और रंग बदलने के बाद हरी मिर्च डालें और अरवी डालें ,
  4. लाल मिर्च डालें और तब तक भूनें जब तक अरवी में सारे मसाले अच्छी तरह से मिल कर सूख न जाएँ। 
  5. धनिया पत्ता डालें और गरमागरम परोसें।    

नोट ----आप चाहें तो गरम मसाला भी मिला सकते हैं ,मुझे गरम मसाला नहीं अच्छा लगता इसलिए अधिकतर मैं गरम मसाले का इस्तेमाल नहीं करती हूँ।

method in English --

  1. wash ,boil and peal the arvi and cut into two ,keep in a bowl . 
  2. now mix turmeric ,salt and tamarind keep it for 10 min . 
  3. heat the ghee and pop the ajvain and green chilli ,pour the marinated arvi and red chilli powder roast till it become dry and golden . 
  4. add coriander leaves ,serve hot with chapati