Pageviews past week

Sunday, June 5, 2016

Grewia Asiatica (False) ka sharbat/ फालसे का शरबत


Total time- 35 minutes
Serves - 4
Type- beverage 



फालसा एक छोटा और पौष्टिक फल है, ज्यादातर इसे काला नमक लगाकर खाया जाता है इसका शरबत  रिफ्रेशिंग होता है. अधिकतर उत्तर प्रदेश में इसका शरबत बनाया और परोसा जाता है परन्तु आजकल फालसे बहुत ही कम मिलते है, मुझे याद है अक्सर गर्मियों में गली मोहल्ले में फालसा बेचने वाले इसे बेचा करते थे आज इसकी पैदावार काफी कम हो जाने की वजह से यह कम ही मिलता है । 



 सामिग्री:-


  1. फालसे २५० ग्राम 
  2. चीनी २  बड़े चम्मच 
  3. भुना जीरा पाउडर १ छोटा चम्मच 
  4. काला नमक २ छोटे चम्मच 
  5. पुदीना पत्ती बारीक कटी १ बड़ा चम्मच और सजाने के लिए 
  6. नीबू की स्लाइस सजाने के लिए 


 विधि:-



  1. फालसे को पहले धो लें और किसी चम्मच की सहायता से मैश करें ताकि सारे बीज अलग हो जाएं। 
  2. अब फालसे, काला नमक, जीरा पाउडर, चीनी, और २ ग्लास पानी मिला कर मिक्सी में चला लें इससे पल्प और सभी  एकसाथ मिल जाएँगी। 
  3. अब  मिक्सचर को निकाल कर बड़े बर्तन में छान लें। 
  4. सर्विंग गिलास में शरबत डालें, बर्फ के टुकड़े और पुदीना पत्ती डालें, ठंडा- ठंडा शरबत नीबू की स्लाइस और पुदीना पत्ती से सजा कर सर्व करें। 
                                   
                                                    




      
                                              Recipe In English       





Ingredients:-


  1. False 250 gm
  2. Sugar 2 tbsp or as per taste
  3. Roasted cumin powder 1 tsp
  4. Black salt 2 tsp
  5. Mint leaves chopped 1 tbsp and for garnishing 
  6. Lemon slice for garnishing  





Method :-



  1. Wash the false and then mash with the help of spatula so that the pulp leaves the  seeds.
  2. Mix  false, black salt, roasted cumin powder, 2 glass  water  and sugar and put the mixture into the mixture grinder and turn on the mixture, the pulp will get into the water.
  3. Now take out the mixture, filter it a large bowl and pour the juice into the serving glass.
  4. Add ice cubes and mint leaves,  garnish with lemon slice and mint leaves.



Saturday, April 30, 2016

kesar pista kulfi/ केसर पिस्ता कुल्फी


Creamy, delicious kulfi is a very popular frozen  Indian summer dessert. Traditionally kulfi is frozen in a clay pot filled with ice. It is made by boiling the milk and reducing it to one third of it's original volume. Kulfi comes in a variety of different flavors, Normally kulfi is flavored with cardamom, this recipe is flavored with  cardamom, saffron and pistachio.

 केसर पिस्ता कुल्फी बेहतरीन ठंडी डिश है , जिसे गर्मियों में बेहद पसंद किया जाता हैं, वैसे तो इसे मिटटी के मटके में बर्फ के साथ जमाया जाता है पर आजकल फ्रिज में इसे आसानी के साथ बनाया जा सकता है। कुल्फी तरह-तरह के फ्लेवर में बनायीं जाती है यहाँ इसे केसर, इलाइची, और पिस्ते के साथ तैयार किया है।


  • Type- dessert
  • Preparation time- 10 minutes 
  • Cooking time- 35 to 40 minutes
  • Freezing time 6 to 8 hours 
  • Serves- 4 person 

 सामिग्री -------

  1. फुल क्रीम दूध १/१/२ लीटर 
  2. हल्का गर्म दूध १/४ कप 
  3. केसर १/२ बड़ा चम्म्च 
  4. चीनी १ बड़ा चम्म्च 
  5. मिलकमेड २ बड़े चम्म्च 
  6. मावा २ बड़े चम्म्च 
  7. इलाइची पाउडर १/२ छोटा चम्म्च 
  8. कटे हुए पिस्ते २ बड़े चम्म्च + १ बड़ा चम्म्च 

Ingredients -------

  1. Full cream milk 1/1/2 litter 
  2. Warm milk 1/2 cup
  3. Saffron 1/2 tbsp
  4. Sugar 1 tbsp
  5. Milk made 2 tbsp
  6. Chopped pistachio 2 tbsp + tbsp 
  7. Mava 2 tbsp
  8. Cardamom powder 1 tsp 


बनाने की विधि -------

  1. सबसे पहले गरम दूध में केसर को मिलकर अलग रख दें। 
  2. अब एक भरी तले के बर्तन में दूध को उबलने के लिए रखें, जैसे ही एक उबाल आ जाये गैस को धीमा करें और लगातार चलाते हुए दूध को आधा रह जाने तक पकाएं।  ध्यान रहे दूध लगातार चलाते रहे ताकि तले में चिपके नहीं। 
  3. जैसे ही दूध उबल कर आधा रह जाये इसमें मावा, चीनी, मिलकमेड, इलाइची पाउडर और पिस्ते डालें और अच्छी तरह से चलाकर मिला लें। 
  4. अब गैस को बंद करें और मिश्रण को बिलकुल ठंडा कर लें, अब कुल्फी के साँचे में मिश्रण को डालें और अच्छी तरह से बंद करके इसे फ्रीजर में ६ से ८ घंटे के लिए जमा दें। 
  5. सर्व करने से पहले कुल्फी के साँचों को २ मिनट के लिए बाहर निकाल कर रखें ताकि कुल्फी आसानी से निकल जाएं, इसके लिए आप लकड़ी की स्टिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  6. पिस्ते से सजा कर ठंडी कुल्फी तुरंत ही सर्व करें। 



Method-------

  1. Combine the saffron and warm milk in a small bowl, mix and keep aside.
  2. Heat milk in a heavy bottomed pan and bring it to boil,  once the milk comes to a boil, turn the heat to low and stir the milk continuous stirring and reduce the milk to more then half its quantity.
  3. Once it is reduced add sugar, milk made,  mava, cardamom powder, saffron and chopped pistachio, mix it well.
  4. Turn off the heat and allow the mixture to cool. now pour the mixture in the kulfi molds, seal them tightly and freeze them in the refrigerator for 6 to 8 hours. 
  5. Before serving allow the moulds to remain outside  the refrigerator for 2 minutes and then unmold them, you can insert the wooden skewer stick and pulling it out.
  6.  Garnish with chopped pistachio and Serve immediately.



Tuesday, March 1, 2016

Nan Khatai/ नान खताई


 

 

Nan khatai is an authentic Indian shortbread biscuits popular in India and Pakistan. Nan kahtai can be easily prepared  at home. these egg less Indian cookies made with refined flour, gram flour, sugar, clarified butter and flavored with green cardamom powder, some time add semolina also.

 

 

नान खताई भारतीय कुकीज़ भी कहा जा सकता है, जिसे आसानी के साथ घर पर बनाया जा सकता है, पुरानी रसोई में जब ओवन नहीं होते थे तब भी इसे थाली पर बनाया जाता था, परम्परागत तरीके से बनायीं जाने वाली नान खताई में मैदा, बेसन, सूजी, को चीनी और घी के मिश्रण में मिलकर बनाया जाता है, परन्तु आज कल केवल मैदा या फिर सजी और मैदे के साथ भी बनाया जाता है.  इसे छोटे और बड़े बड़े ही चाव से खाते हैं।



Preparation time-- 15 minutes
Cooking time--20 minutes
Makes --20 pieces
Type- desert
Indian



सामिग्री :-


  1. मैदा १ कप 
  2. २ बड़े चम्मच बेसन
  3. २ बड़े चम्मच सूजी
  4. चुटकी भर सोडा 
  5. देशी घी १ कप 
  6. चीनी १ कप पीसी हुई 
  7. हरी इलाइची का पाउडर १ छोटा चमच
  8. कटे हुए पिस्ते १ बड़ा चम्मच  




 बनाने का तरीका:-



  1. ओवन को १८० डिग्री पर गरम करें। 
  2. एक बड़े बर्तन में मैदा, बेसन, सूजी, इलाइची पाउडर और सोडा को अच्छी तरह से मिला कर रखें। 
  3. अब घी और चीनी को अच्छी तरह से तब तक फेंटें जब तक मिश्रण एकदम हल्का और चिकना न हो जाये। 
  4. अब मैदे का मिश्रण को घी के मिश्रण में मिलाकर  गूंध लें और इसे फ्रिज में १ घंटे के लिए रख दें । 
  5. फ्रिज से मिश्रण को निकाल कर इसके एक सामान छोटी गोलियें बना लें और ऊपर से हलके हाथ से दबा दें। 
  6. अब एक तेज़ धार के चाकू की सहायता से इसके ऊपर कट लगा दें और पिस्ते दबाते हुए लगा दें। 
  7. ओवन में १२ से १५ मिनट के लिए या फिर ऊपर से सुनहरा हो जाने तक बेक कर लें।  
  8. ठंडा करें और हलके हाथों से जार में रख दें।  






    Ingredients :-


    1. Refined flour 1 cup 
    2. gram flour 2 tbsp
    3. Fine semolina 2tbsp 
    4. Pinch of baking soda
    5. Desi ghee 1 cup
    6. Powdered sugar 1 cup
    7. Green cardamom powder 1 tsp
    8. Chopped pistachio 1 tbsp




    Method :-


    1. Preheat the oven to 180 degree.
    2. In a  large bowl mix refined flour, gram flour, semolina, cardamom powder and soda.
    3. Cream together the ghee and sugar until well blended.
    4. Add flour mix to ghee mixture and knead them together to make a smooth dough. put the mixture in fridge about 1 hour.
    5. Remove the dough from fridge and make small size balls, press each ball between your palms lightly.
    6. with a sharp knife draw a tic-tac design on the top and put chopped pistachio press them into the dough gently.
    7. Put the balls on  a greased baking tray and bake at 180 degree for 12 to 15 minutes or until the nan khatai are lightly golden brown.

    Tuesday, February 16, 2016

    green peas nimona/ हरी मटर का निमोना



    Nimona is a traditional recipe of Uttar pradesh. This is soupy curry. It is generally made in winters because fresh peas are easily available in the market.
    But you can make it with frozen peas too, however for enhanced taste use fresh peas pods to make nimona.
    Some people add diced and fried potato but in our family we add urad dal vadi which gives it a nice crunchy texture. Nimona best goes with boiled rice, you can serve it with plain chapati or paratha along with algaja.
    We also make nimona with green chickpea which is also available in winters. You can get  Hara chana nimona recipe  in my blog.


    निमोना उत्तर भारत की एक बहुत ही पारम्परिक डिश है जिसे अधिकतर ठण्ड के दिनों में बनाया जाता है, क्यूंकि इन दिनों मटर आसानी से बाजार में उपलब्ध रहती है.  निमोना ज्यादातर लखनऊ और कानपूर में बनायीं और सर्व की जाती है।  कुछ लोग इसे आलू के साथ भी बनाते हैं परन्तु इसे अधिकतर उरद दाल की वड़ी के साथ और मटर को पीस कर मसालों के साथ ग्रेवी में बनाया जाता है और पके हुए चावलों के साथ परोसा जाता है.  




    preparation time- 30 minutes
    cooking time- 25 minutes
    serves-- 6 person


    ingredients ------

    1. Green peas 250 gm
    2. Urad dal vadi 1 cup
    3. Onion paste 2 tbsp
    4. Ginger, garlic paste 2 tsp
    5. Tomatoes 2 large sized finely chopped
    6. Salt to taste
    7. Red chili powder 2 tsp
    8. Turmeric powder 1 tbsp
    9. Coriander powder 1/1/2 tbsp
    10. Garam massala powder 1/2 tsp
    11. Heeng 1/2 tsp 
    12. Desi ghee 1 tbsp
    13. Oil 2 tbsp+ 1 tbsp
    14. Chopped green chili 1 tsp
    15. Chopped ginger 1 tsp
    16. Cumin seeds 2 tsp
    17. Cloves 2 nos.
    18. Coriander leaves for garnishing. 

    Method---------
    1. Coarsely grind the peas in blender using a little water and keep aside.
    2. Heat the ghee in a pan saute 1 tsp cumin, Heeng, chopped ginger and copped green chili,  add peas fry over a slow flame till the peas become lightly golden. switch off the flame.
    3. Now heat 1 tbsp oil in another pan and golden fry the vadis,
    4. Heat the remaining oil in a broth pan add 1tsp cumin, clove stir a minute add ginger, garlic paste and onion paste,  saute over a medium flame till the paste becomes golden.
    5. Now add turmeric powder, red chili powder, salt  and coriander powder mix well and cook the spices for 2-3 minutes, add tomatoes cook the oil separates from the gravy.
    6. Add green fried peas puree, vadis stir for 2-3 minutes till the mixture leaves the sides of the pan.
    7. Add 1/1/2 cup water mix well.
    8. Bring to a boil simmer and cook the gravy for 5 to 8 minutes.
    9. Switch off the gas, sprinkle the garam massala.
    10. Garnish with coriander leaves, serve hot with steamed rice or chapatis.

    सामिग्री--------
    1. हरी मटर २५० ग्राम 
    2. उरद दाल की वड़ी१ कप 
    3. प्याज़ की पेस्ट २ बड़े चम्मच 
    4. अदरक, लहसुन की पेस्ट २ छोटे चम्मच 
    5. बारीक कटे २ बड़े टमाटर
    6. नमक स्वादानुसार 
    7. लाल मिर्च पाउडर २ छोटे चम्मच 
    8. हल्दी पाउडर १ बड़ा चम्मच 
    9. धनिया पाउडर १/१/२ बड़ा चम्मच
    10. गरम मसाला पाउडर १/२ छोटा चम्मच 
    11. हींग १/२ छोटा चम्मच 
    12. देशी घी १ बड़ा चम्मच 
    13. तेल २ बड़े चम्मच +१ बड़ा चम्मच 
    14. बारीक कटी हरी मिर्च १ छोटा चम्मच 
    15. बारीक कटी अदरक १ छोटा चम्मच 
    16. जीरा २ छोटे चम्मच 
    17. लौंग २ नग 
    18. धनिया पत्ती सजाने के लिए


    बनाने की विधि-- 
    1. मटर को न ही बहुत महीन और न ही बहुत मोटा मिक्सी में पीस कर अलग रख दें। 
    2. अब एक बर्तन में घी गरम करें और इसमें १ छोटा चम्मच जीरा और हींग डालकर १ मिनट के लिए भून कर कटी अदरक और हरी मिर्च को भी २ मिनट भून लें, अब पीसी हुई मटर को डालकर हलकी आंच पर गुलाबी हो जाने तक भून कर गैस बंद कर दें। 
    3. अब दूसरे बर्तन में १ बड़ा चम्मच तेल गरम कर लें और वड़ी को सुनहरा  फ्राई कर लें। 
    4. अब एक कढ़ाही में बाकि का तेल गरम करें, जीरा और लौंग चटका लें अब अदरक, लहसुन और प्याज़ की पेस्ट को मध्यम आंच पर गुलाबी हो जाने तक भून लें। 
    5. हल्दी, लाल मिर्च, नमक और धनिया पाउडर डालें अच्छी तरह से मिला कर मसाले को २ से ३ मिनट के लिए पका कर टमाटर डालें और मसाले को तेल छोड़ने तक भून लें। 
    6. अब मटर की प्यूरी, वड़ी डालकर २ से ३ मिनट के लिए अच्छी तरह से मिलकर चला लें तब तक मसाले और मिक्सचर  पैन के किनारे छोड़ देंगे। 
    7. अब १/१/२ कप पानी डालकर एक उबाल आने दें फिर ढककर ५ से ८ मिनट के लिए ग्रेवी को पका लें। 
    8. गैस बंद करें ऊपर से गरम मसाला छिड़क दें। 
    9. धनिया पत्ती से सज कर गरमागरम चावल या चपाती के साथ परोसें। 
     नोट---- ग्रेवी बहुत पतली न रखें


                                                        fresh green peas
                                                            coarsely pureed green peas
                                                                  fried peas

                                                                        fried vadis

    Thursday, January 28, 2016

    Aloo gobhi aur matar ki sabji/ आलू गोभी मटर की सब्जी



    Aloo gobhi mutter sabji  made of potatoes, cauliflower and green peas mixed with the spices. this is wholesome dish that is perfect when served with hot Chapatis, puris, parathas or dal chawal. the veggie is very simple to make and requires very basic ingredients. 



    Preparation Time:-10 minutes
    Cooking Time:-15 minutes
    Served :-4

    Ingredients ------
    1. Cauliflower florets 1/2 kg 
    2. Large size potato 2nos
    3. Green peas 1 cup
    4. Oil 2 tbsp
    5. Salt to taste
    6. Red chili powder 2 tsp or to taste
    7. Coriander powder 1 tbsp
    8. Turmeric powder 1tbsp
    9. Finely chopped onion 2 tbsp
    10. Finely chopped ginger 1 tsp
    11. Fenugreek seeds 1 tsp.
    12. Coriander leaves for garnishing 

    Method---------
    1.  Put the florets in a large bowl and cover with hot water. Add a tsp of salt and mix well. Keep aside for 10 minutes. 
    2. Peel wash and cut the potato into small pices and put  then in cold  water.
    3. Heat the oil in a kadhahi or a non- stick pan add fenugreek seeds, when they splutter saute ginger and onion.
    4. Now add the cauliflower florets, peas, potatoes  and fry for few minutes stirring occasionally.
    5. Cover and cook for 2-3 minutes.
    6. Now add turmeric, red chili powder, coriander powder and salt stir and mix well all the spices and veggie together.
    7. Cover with a tight fitting lid and cook on low flame for 5 to 6 minutes.turn off the heat.
    8. Garnish with coriander, serve hot with chapati or poori.          

    सामग्री -----

    1. गोभी के टुकड़े १/२ किलो 
    2. बड़े साइज़ के आलू २ नग 
    3. हरी मटर के दाने १ कप 
    4. तेल २ बड़े चम्मच 
    5. नमक स्वादानुसार 
    6.  लाल मिर्च पाउडर २ छोटे चम्मच 
    7. धनिया पाउडर १ बड़ा चम्मच 
    8. हल्दी पाउडर १  बड़ा चम्मच 
    9. बारीक कटी प्याज़ २ बड़े चम्मच 
    10. बारीक कटी अदरक १ छोटा चम्मच 
    11. मेथी दाना १ छोटा चम्मच 
    12. धनिया पत्ती  सजाने के लिए  



    विधि--------
    1. गोभी के टुकड़ों के एक बड़े बर्तन में गर्म पानी में नमक के साथ  मिनट के लिए रख दें. 
    2. आलूओं को छीलकर, धोकर टुकड़ों में  काटकर ठन्डे पानी में रख दें। 
    3. अब कढ़ाही में तेल गरम करके मेथी दाना चटका कर प्याज़ और अदरक को हल्का भून लें। 
    4. अब इसमें गोभी के टुकड़े पानी से निकाल कर, आलू और मटर को डालें और बीच -बीच में चलाते हुए २ से ३ मिनट के लिए पका लें। 
    5. अब ढक्क्न लगाकर २ से  ३ मिनट और पका लें। 
    6. अब इसमें सूखे मसाले मिला लें, मसालों और सब्जी को अच्छी तरह से मिलाकर कसा हुआ ढक्क्न लगाएं और ५ से ६ मिनट धीमी आंच पर बिना पानी के पका कर गैस बंद कर दें। 
    7. धनिया पत्ती से सजा कर गरमागरम रोटी, पराठा या दाल चावल के साथ परोसें।

    Saturday, January 9, 2016

    shakrkandi ka halwa/ sweet potato halwa /शकरकंदी का हलवा


    shakarkand halwa is easy and quick dessert. Made with boiled and mashed sweet potato, sugar, ghee and nuts, flavored with cardamom powder.
    शकरकंदी का हलवा आसानी से बन जाने वाली रेसिपी है जिसे शकरकंदी को उबाल कर चीनी, घी और मेवा के साथ तैयार किया जाता हैं, इसे हम अक्सर व्रत के दिनों में खाते हैं. लेकिन किसी भी अवसर पर इसे बनाया और खाया जा सकता है।

    preparation time- 20 minutes

    cooking time -25 minute

    serve- 4 

    सामिग्री--------

    1. शकरकंदी २ बड़ी 
    2. चीनी १/१/२ बड़ा चम्मच या स्वादानुसार 
    3. घी २ बड़े चम्मच 
    4. कटी हुई मेवा १/२ कप 
    5. इलाइची पाउडर १ छोटा चम्मच 
    6. कटी हुई मेवा १ छोटा चम्मच सजाने के लिए  
     ingredients -------
    1. Sweet potato 2 large nos.
    2. Sugar 1/1/2 tbsp adjust to taste
    3. Desi ghee 2 tbsp
    4. Chopped nuts 1/2 cup
    5. Cardamom powder  1tsp 
    6. Chopped nuts 1 tsp for garnish .


    बनाने की विधि ----
    1. प्रेसर कुकर में आवश्यकतानुसार पानी के साथ शकरकंद को १० मिनट के लिए उबाल लें। 
    2. ठंडा करें और छिलका उतार कर हाथ से मसल लें या फिर कद्दूकस कर लें। 
    3. अब एक भारी तले के बर्तन में घी गरम करें और शकरकंद डालकर भूनें, बीच-बीच में चलाते हुए तब तक भूनें जब तक  न निकले। 
    4. अब इसमें चीनी, इलाइची पाउडर, और मेवा डालकर अच्छी तरह से मिला लें और लगातार चलाते हुए २ से ३ मिनट के लिए और पका लें। 
    5. गैस बंद करें और हलवे के प्लेट में निकाल कर ऊपर से मेवा से सजाये । 
    6. गरमागरम परोसें।

    Method----
    1. Take the sweet potato into the pressure cooker with enough water, boil for 8 to 10 minutes.
    2. Once sweet potato is cool peel the skin and mashed or grate them fine.
    3. Heat the ghee in a heavy bottom kadhahi or non stick pan, fry mashed sweet potato and cook with stirring occasionally until ghee begins to separate.
    4. Add sugar, cardamom powder and nuts, mix well, keep stirring and cook the Halwa for 2-3 minutes.
    5. Turn off the heat, transfer into a serving bowl, garnish with nuts.
    6. Serve hot. 
     नोट-----हलवा जितनी अच्छी तरह से भुना होगा स्वाद उतना ही बेहतर होगा. यदि आवश्यकता हो तो घी और डाल सकते हैं।
    NOTE--- The Halwa tastes better when fried well.

    Thursday, December 31, 2015

    गाजर का हलवा / Gajar ka halwa





    Gajar ka halwa also known as gajrela is a sweet dessert pudding, Gajar ka halwa is a very delicious Indian dessert usually prepared with grated carrot, sugar, dry nuts and mawa,

      गाजर का हलवा गजरेला के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय रसोई की एक बहुत ही प्रसिद्ध मीठी डिश है जिसे गाजर, मेवा, घी और चीनी के साथ बनाया जाता है,

    Course- dessert 

    Preparation time- 20 minutes

    Cooking time- 30 minutes

    Serves- 6 

     

    सामिग्री:-

    1. चीनी २५० ग्राम या स्वादानुसार 
    2. गाजर १ किलो
    3. मिल्क पाउडर १ कप 
    4. देशी घी २ बड़े चम्मच 
    5. कटे हुए काजू  २ बड़े चम्मच 
    6. कटे हुए पिस्ते २ बड़े चम्मच 
    7. कटे हुए बादाम २ बड़े चम्मच 
    8. इलाइची पाउडर १ बड़ा चम्मच 
    9. दूध २/१/२ कप 
    10. सजाने के लिए मावा, काजू या इच्छानुसार मेवा
     
    विधि:-
    1. गाजर को धोकर कद्दूकस कर लें। 
    2. अब दूध को भरी तले के बर्तन में उबलने के लिए चढ़ा दें, उबाल आने पर इसमें गाजर डालें और धीमी आंच पर ३० मिनट के लिए पकाएं। 
    3. बीच -बीच में चलाते रहे, अब चीनी डालकर अच्छी तरह से मिला लें जब तक चीनी घुल न जाये और दूध पूरी तरह से मिल न जाये। मिश्रण सूखा सा लगने लगेगा। 
    4. अब घी डालें और आंच को धीमा कर २ मिनट के लिए चला लें, अब कटी मेवा, इलाइची पाउडर, मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह  से मिला लें , ताकि सारी सामिग्री एकसार हो कर मिल जाये।  
    5. यदि मिल्क पाउडर की गुलट्ठी पड़ रही हों तो फ़िक्र न करें और इसे कड़छी की सहायता से दबाते हुए मसल कर मिला दें।  
    6. अब गैस बंद कर दें  और हलवा प्लेट में निकाल कर काजू  और मावा से सजा दें। 
    7. हलवा ठंडा, गरम जैसा चाहें परोसें।   





    Ingredients:-

    1. Carrot -1 kg
    2. Sugar -250 gms,
    3. Milk powder- 1 cup
    4. Desi ghee -2 tbsp
    5. Chopped cashew- 2 tbsp
    6. Cardamom powder -1 tbsp
    7. Chopped pistachio- 2 tbsp 
    8. Chopped almonds -2 tbsp
    9. Milk -2/1/2 cups
    10. Cashew or any dry fruits and mava for garnish     


    Method:-
    1. Wash and grate the carrots.
    2. Put the milk to boil, when it starts boiling add grated cattots, cook on low flame for  30 minutes.
    3. Stirring occasionally, now add sugar mix well and cook till the sugar dissolved and all the milk has been absorbed.
    4. Add Ghee and simmer the flame stir  for 2 minutes, add chopped nuts and cardamom powder,  and milk powder mix and saute for another 2-3 minutes till everything is blended.
    5. If there are milk powder lumps, no worries, mash them with spatula. 
    6. Dish out the halwa and garnish with mava and chopped nuts .
    7. Serve hot or at room temperature.