Pageviews past week

Thursday, April 17, 2014

bottle guard sabji for fast/घिया/लौकी की सब्जी व्रत के लिए




                                                                                  व्रत में अधिकतर लोग आलू ही खाते हैं पर यदि व्रत में हरी सब्जी का इस्तेमाल किया जाये तो यह स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी अच्छा रहता है ,मैं तो हमेशा ही व्रत में चाहे फिर एकादशी,पूरनमासी या फिर नवरात्री का ही व्रत क्यों न हो कोशिश करती हूँ की लौकी या फिर सीताफल की सब्जी बनाऊँ।
कहने में और बनाने में तो बहुत ही आसान है लौकी की सब्जी फिर भी मैंने इस रेसिपी को आप सबके साथ शेयर करना चाहा । तो प्रस्तुत है लौकी की सब्जी का वीडियो --------
यहाँ इसमें प्रयुक्त होने वाली सामग्री की सूची और विधि लिखित रूप में भी पेश है -------

सामिग्री-------

  1. लौकी १ बड़ी 
  2. हींग १ चुटकी 
  3. साबुत लाल मिर्च बारीक कटी २ नग 
  4. सेंधा नमक स्वादानुसार 
  5. हरी धनिया बारीक कटी सजाने के लिए 
  6. तेल १ छोटा चम्मच 

     ingredients-----


  1. Bottle guard 1 large 
  2. Asafetida1 pinch 
  3. Dry red chilli 2 no
  4. Sendha salt to taste
  5. Green coriander chopped for garnishing 
  6. Oil 1 tsp .                                                                              

विधि--------

  1. कुकर में तेल गरम करें ,हींग और लाल मिर्च डालें। 
  2. अब टमाटर डालें थोड़ा सा पानी डालकर नमक डालें ,टमाटर गलने के बाद लौकी डालें चला लें और १ छोटी कटोरी पानी और बहुत थोड़ा सा पानी डालें। 
  3. अब ढक्क्न लगाकर गला लें। 
  4. गैस से उतार कर कुट्टू की पूरी या सिंघाड़े की पूरी के साथ सर्व करें। 

method -------

  1. Heat the oil in pressure cooker add Asafetida and dry red chilli .
  2. Now add tomato ,2 tbsp water with salt ,cook it become soften.
  3. Now add bottle guard and 1 cup water ,cover it and cook for 10 to 13 minute.
  4. Switch off the gas .
  5. Serve with kutu or singhade  ki poori .... 






No comments:

Post a Comment