Pageviews past week

Showing posts with label no onion spacial. Show all posts
Showing posts with label no onion spacial. Show all posts

Wednesday, September 11, 2013

no onion spacial- aloo parwal

आलू परवल की सूखी सब्जी इस तरह से बनी हुई बहुत स्वादिष्ट लगती है । परवल के छिलके को बस हलके से खुरच कर पतला काटकर आलू के साथ बनाया जाये तो इसमें प्यास ,लहसुन की आवश्यकता नहीं पड़ती है । कुरकुरे आलू परवल पराठों के साथ बहुत अच्छे लगते हैं।उत्तर प्रदेश में अधिकतर इसी तरह से बनाया जाता है । ये दिखने में जितनी ही साधारण सी लगती है स्वाद में उतनी ही अच्छी लगती है ।

सामिग्री -----ingredients -----

  • आलू ४ मध्यम आकार के /potato 4no medium size
  • परवल १/२ किलो/parval 1/4 kg
  • जीरा १ छोटा चम्मच/cumin 1 tsp
  • लाल मिर्च पाउडर १ छोटा चम्मच/red chili powder 1 tsp
  • धनिया पाउडर १ बड़ा चम्मच/coriander powder 1 tbsp
  • हल्दी पाउडर १/२ छोटा चम्मच/turmeric powder 1/2 tsp
  • हरी मिर्च बारीक कटी १ बड़ा चम्मच/green chili chopped 1 tbsp
  • नमक स्वादानुसार/salt to taste
  • गरम मसाला पाउडर १/४ छोटा चम्मच/garam masaala pwoder 1/4 tsp
  • तेल १ बड़ा /oil 1 tbsp

विधि------method------

  •  आलू को छीलकर धो लें और पतले ,लम्बे टुकड़ों में काटें ,परवल को हलके से खुरच लें और आलू की ही तरह लम्बे और पतले काट लें। 
  • peel,wash and cut the potato in slices ,peel,wash and cut the pointed guard into slices .
  • कढ़ाही में तेल गरम करें और जीरा भूनें। 
  • heat the oil in a crackle the cumin,
  • अब हरी मिर्च डालकर हल्दी ,मिर्च ,धनिया ,और नमक डालें २ मिनट चलाकर आलू और परवल डाल दें। 
  • add green chili,turmeric,coriander,salt cook 2 minute add potato and parval .
  • ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर बिना पानी के गलने तक पका लें । 
  • stir and mix well with spices cover and cook till done.
  • गरम मसाला डालकर परोसें। 
  • sprinkle garam masaala and serve hot with paratha or chapati 

 नोट----आप चाहें तो धनिया पत्ती डाल लें। परवल के छिलके अगर पूरी तरह से उतार कर बनायेंगे तो कुरकुरापन नहीं रह जायेगा ।

Monday, September 2, 2013

no onion spacial --masala aloo

सामिग्री-----

  1. आलू ४ से ६ मध्यम आकार के . 
  2. नमक २ छोटे चम्मच या स्वादानुसार .
  3. अदरक  की पेस्ट १ बड़ा चम्मच . 
  4. हरी मिर्च की पेस्ट १छोटा  चम्मच . 
  5. लाल मिर्च पाउडर २ छोटे चम्मच . 
  6. हल्दी पाउडर १ छोटा चम्मच . 
  7. धनिया पाउडर १ बड़ा चम्मच . 
  8. जीरा १ छोटा चम्मच .
  9. टमाटर २ बारीक कटे हुए . 
  10. गरम मसाला पाउडर १/२ छोटा चम्मच . 
  11. तेल १ बड़ा चम्मच .
  12. धनिया पत्ती बारीक कटी हुई १ बड़ा चम्मच . 

ingredients ----

  • potato 4 to 6  size   medium 
  • salt to taste
  • ginger,paste 1 tbsp
  • green chili paste 1 tsp
  • turmeric powder 2 tsp
  • coriander powder 1 tbsp
  • cumin 1 tsp
  • chopped tomato 2 no
  • garam masala powder 1/2 tsp
  • oil 1 tbsp
  • chopped coriander 1 tbsp for garnishing 

विधि--------

  1. आलू छीलकर धो लें और टुकड़ों में काट लें (न बहुत छोटे और न बहुत बड़े ) . 
  2. कढ़ाही में तेल गरम करें और जीरा डालें . 
  3. जीरा हो जाये तब अदरक ,लहसुन और हरी मिर्च की पेस्ट को भून लें . 
  4. अब सूखे मसाले (गरम मसाले को छोड़कर ) डालें २ मिनट अच्छी तरह से मिलाते हुए पका कर टमाटर और १/२ कप पानी डालकर मसाला पका लें . 
  5. अब आलू डालें २ कप पानी डालें ढक्कन लगाकर गलने तक पकायें . 
  6. जब आलू गल जाये तब गरम मसाला और धनिया पत्ती डालकर गरमागरम पराठों के साथ सर्व करें  । 

  1. method---------
peel wash and cut the potato.
heat the oil and saute the ginger,green chili paste,
now add dry ingredients and saute it 2 minutes add tomatoes and 1/2 cup water ,cook it.
add potato ,2 cup water,cover and cook it for 10 minutes on sim.
turn the heat and add garam masala and garnish with coriander,


नोट------अगर हरी मिर्च न डाल  रहे हों तो लाल मिर्च पाउडर की मात्रा बढ़ा लें ।

Friday, August 30, 2013

Pampkin sabji/ काशीफल की सब्जी



काशीफल ,सीताफल ,कुम्हड़ा ,और कद्दू के नाम से जानी जाने वाली इस सब्जी की कई रेसिपी बनायीं जाती है, साथ ही कद्दू का हलवा भी बनाया जाता है ,और ये भी सच है की बहुत कम लोगों को ही कद्दू पसंद आता है ,मगर पूरी के साथ कद्दू तो सभी खाना पसंद करते हैं जहाँ तक मैं जानती हूँ।

Preparation time;- 5  minute

Cooking time:- 10 minute

Serves :- 4

Ingredients:-

  1. Pumpkin 1/2 kg 
  2. finely  chopped garlic 2 tsp
  3. finely chopped ginger 2tsp
  4. fenugreek seeds 1/2tsp
  5. chana dal 1tbsp
  6. whole red chili 2 nos
  7. salt to taste 
  8. sugar or jaggery 1 tsp
  9. dry mango powder 1/1/2 tsp
  10. red chili powder 1 tsp or to taste
  11. turmeric powder 1/2 tsp
  12. coriander powder 2 tsp
  13. oil 1 tbsp
  14. coriander leaves chopped for garnishing 

Method:-

  1. peel the skin, wash and cut into dices the pumpkin .
  2. heat the oil in a wok or a non- stick pan, pop the fenugreek seeds and chana dal.
  3. now add broken whole red chili, stir a minute, saute the ginger and garlic, add turmeric, coriander, and red chili and add the pumpkin immediately
  4. mix well add salt cover and cook on low flame for 10 minutes.
  5. remove the cover add dry mango powder, sugar then mix again very well, switch off the flame.
  6. garnish with coriander leaves, serve with paratha/.


सामिग्री:-

  1. काशीफल १/२ किलो। 
  2. बारीक कटा लहसुन २ छोटे चम्मच। 
  3. बारीक कटा अदरक २ छोटे चम्मच। 
  4. मेथी दाना १/२ छोटा चम्मच। 
  5. चना दाल १ बड़ा चम्मच। 
  6. साबुत लाल मिर्च २ नग। 
  7. नमक सीदानुसार। 
  8. चीनी या गुड़ १ छोटा चम्मच। 
  9. अमचूर पाउडर १/१/२ छोटा चम्मच। 
  10. लाल मिर्च पाउडर १ छोटा चम्मच। 
  11. हल्दी पाउडर १/२ छोटा चम्मच। 
  12. धनिया पाउडर २ छोटे चम्मच। 
  13. तेल १ बड़ा चम्मच। 
  14. धनिया पत्ती सजाने के लिए

विधि:-

  1. काशीफल को छीलकर टुकड़ों में कटें और धो लें। 
  2. अब कढ़ाही  में तेल गरम करें और मेथी दाने के साथ चना दाल को चटका लें . 
  3. अब साबुत मिर्च को तोड़कर डालें ,लहसुन और अदरक डालकर गुलाबी भूनें और हल्दी,धनिया ,लाल मिर्च डालें और तुरंत ही कद्दू डाल दें। 
  4. सारे मसाले अच्छी तरह से मिला लें ,नमक डालकर एक बार फिर से चला दें और ढक कर कद्दू के गलने तक धीमी आंच पर पका लें। 
  5. ढक्कन हटा कर इसमें अमचूर पाउडर , चीनी डालें और अच्छी तरह से मिला लें और सब्जी अच्छी तरह से सूख जाने के बाद गैस बंद करें।

नोट----- अमचूर की जगह साबुत खटाई भी डाल सकते है। पानी नहीं डालें।
note-- you can also add dried mango pieces instead of dry mango powder .