Pageviews past week

Sunday, July 23, 2017

Karonde Aur Hari Mirch ki Sabji/ करोंदे और हरी मिर्च की सब्जी



Actually, the Karonda tree looks like a chandelier,  the taste of the small berry is sour, It is used to make pickle, chutney, vegetable and cloves. Karonda is a seasonal fruit which is found in most of July and August, Some people keep it to make pickle. But karonda  and green chillies sabji is very tasty that best goes with besan ki roti,  and is very easy to make or does not require too much material. Cutting it and removing the seeds is a bit difficult, but its vegetable and  pickles is delicious.

Karonda is also considered to be beneficial for health, it is helpful in calming the pitta, as well as its use is believed to increase appetite.



असल में करोंदा का पेड़ एक झाड़ की तरह ही लगता है, छोटे - छोटे करोंदे के फल का स्वाद खट्टा होता है, इसका उपयोग अचार, चटनी, सब्जी और लौंजी बनाने में किया जाता है. करोंदा एक मौसमी फल है जो की अधिकतर जुलाई, अगस्त में मिलता है, अधिकतर लोग इसी समय इसका अचार बना कर रख लेते हैं. लेकिन करोंदे और हरी मिर्च की सब्जी बेसन की रोटी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है, इसे बनाना बहुत ही आसान है और न ही इसमें बहुत अधिक सामिग्री की आवश्यकता होती है। इसे काटना और बीज निकलना थोड़ा सा मुश्किल तो होता है पर इसकी सब्जी, अचार काफी अच्छे लगते हैं।

करोंदा स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायी माना गया है, यह पित्त शांत करने में सहायक होता है, साथ ही इसके प्रयोग से भूख भी बढ़ती है ऐसा माना जाता है।


Preparation Time :- 45 minutes

Cooking Time :- 15 minutes

Serves :- 6 

Taste :-  Spicy, Tangy




सामिग्री :-


  1. करोंदे १/२ किलो 
  2. हरी मिर्च १०० ग्राम 
  3. बारीक कटी प्याज़ २ बड़े चम्मच 
  4. बारीक कटी अदरक १ बड़ा चम्मच 
  5. नमक स्वादानुसार 
  6. लाल मिर्च पाउडर १ छोटा चम्मच 
  7. हल्दी पाउडर १ बड़ा चम्मच 
  8. धनिया पाउडर २ बड़े चम्मच 
  9. सौंफ पाउडर २  बड़े चम्मच 
  10. अमचूर पाउडर १ बड़ा चम्मच 
  11. नीबू का रस १ बड़ा चम्मच 
  12. मेथी दाना १ बड़ा चम्मच 
  13. तेल २ बड़े चम्मच


बनाने की विधि :- 


  1. सबसे पहले करोंदों को धोकर बीच से दो भाग में काट लें अब इसके बीज निकाल लें। 
  2. हरी मिर्च को भी धोकर २ भाग में काट लें। 
  3. कढ़ाही में तेल गरम करें और मेथी दाना चटका लें, अदरक और प्याज़ को डालकर  गुलाबी होने तक भून लें। 
  4. अब हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर को डालकर चलाते हुए दो मिनट के लिए पका लें। 
  5. करोंदे, हरी मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह से मसालों के साथ मिला लें, ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर पांच मिनट के लिए पका लें। 
  6. अब ढक्क्न खोलकर इसमें नीबू का रस, अमचूर पाउडर मिलाएं, अच्छी तरह से मिलाकर दो मिनट और पका लें। 
  7. गैस बंद करें। 
  8. गरमागरम पराठे, चपाती या फिर दाल चावल के साथ सर्व करें। 



                                          

                                                Recipe in English


Ingredients :-


  1. Karonde 250 grams
  2. Green chili/ Hari mirch 100 gm
  3. Fine chopped onion 2 tbsp
  4. Fine chopped ginger 1 tbsp
  5. Salt as per taste or 2 tsp
  6. Red chili powder 1 tsp
  7. Turmeric powder 1 tbsp
  8. Coriander powder 2 tbsp
  9. Fennel powder 2 tbsp
  10. Dry mango powder/ Amchoor powder 1 tbsp
  11. Lemon juice 1 tbsp
  12. Methi dana/ Fenugreek seeds  1 tbsp
  13. Oil 2 tbsp 





Method :-



  1. Wash, cut into two half then remove the seeds.
  2. Wash and cut into two the green chili.
  3. Now heat the oil in a pan, crackle the methi dana then add Ginger and Onion fry till the onion becomes light golden.
  4. Add  turmeric, coriander, red chili powder cook for 2 minutes, keep stirring.
  5. Now add karonde and hari mirch mix well add salt, cover and cook on low heat for 5 minutes.
  6. Open the lid add fennel powder, dry mango powder and lemon juice, give it to a nice stir mix well.
  7. Switch off the gas. 
  8. Serve hot with chapati, paratha or dal chawal.




Sunday, July 2, 2017

Aloo Mutton Masala/ Spicy Curried Mutton Maslaa/ आलू मटन मसाला




Potato Mutton Masala is the recipe of mutton made in the native manner, which is made with spices, oil, ginger, garlic paste and onion paste, and then fried onion added to potatoes and cooked as usual. This recipe does not require tomatoes, yogurt or any additional ingredients. It is served with rice or chapati (as well as Algae) and onion lemon salad. As it is cooked on low flame its taste is enhanced. You can also prepare it for any party, along with tawa bread or tandoori bread can be served.

आलू मटन मसाला देशी तरीके से बनाये जाने वाले मटन की रेसिपी है जिसे सारे मसाले, तेल, अदरक, लहसुन की पेस्ट और प्याज़ की पेस्ट के साथ धीमी आंच पकाया जाता है और फिर इसमें तली हुई प्याज़, आलू को डालकर पूरी तरह से पक जाने तक बनाया जाता है, इस रेसिपी में टमाटर, दही या और कोई अतिरिक्त सामिग्री की आवश्यकता नहीं होती है. इसे चावल या फिर चपाती के साथ परोसा जाता है साथ में अल्गजा )प्याज़ नीबू की सलाद) को परोसा जाता है। धीमी आंच पर पकाये जाने के कारण इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। आप इसे किसी पार्टी के लिए भी तैयार कर सकते हैं साथ में तवा रोटी या फिर तंदूरी रोटी सर्व  की जा सकती है।  

 

Preparation time:- 20 minutes

Cooking time:- 45 minutes

Serves:- 4 




 सामिग्री:-

  1. मटन १ किलो 
  2. छोटे  साइज के आलू  ४  नग 
  3. अदरक, लहसुन की पेस्ट २ बड़े चम्मच 
  4. प्याज़ की पेस्ट ४ बड़े चम्मच 
  5. स्लाइस की हुई प्याज़ १ कप 
  6. नमक स्वादानुसार 
  7. लाल मिर्च पाउडर १/१/२ बड़े चम्मच 
  8. हल्दी पाउडर १ बड़ा चम्मच 
  9. धनिया पाउडर २ बड़े चम्मच 
  10. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर १ छोटा चम्मच 
  11. लौंग ६ नग 
  12. दालचीनी १ स्टिक 
  13. जावित्री १ छोटा टुकड़ा 
  14. तेज़ पत्ता २ नग 
  15. बड़ी इलाइची २ नग 
  16. छोटी इलाइची ६ नग 
  17. जीरा १ बड़ा चम्मच 
  18. देशी घी २ बड़े चम्मच 
  19. तेल ४ बड़े चम्मच 
  20. धनिया पत्ती सजाने के लिए




विधि:-




  1. मटन को अच्छी तरह से धोकर कुकर में तेल, प्याज़, अदरक, लहसुन की पेस्ट, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जावित्री, तेज़ पत्ता, दालचीनी, बड़ी इलाइची, छोटी इलाइची, लौंग, जीरा और १/२ कप पानी के साथ चढ़ा दें।  
  2. सारे मसालों को अच्छी तरह से एकसाथ मिलाकर धीमी आंच पर ढककर के लिए बीच-बीच में चलाते हुए कम से कम २० मिनट के लिए पका लें। 
  3. एक बर्तन में घी गरम करके इसमें प्याज़ को सुनहरा तल कर निकाल लें।  
  4. आलू को छीलकर धो लें और कांटे की सहायता से गोद लें। 
  5. अब ढक्क्न हटा कर इसमें आलू, तली प्याज़, कश्मीरी मिर्च डालें अच्छी तरह से मिला लें डेढ़ गिलास पानी डालकर मटन को गल जाने तक पका कर गैस बंद कर दें। 
  6. धनिया पत्ती से सजा कर गरमागरम चपाती, चावल या पराठों के साथ परोसें।  




                                                       Recipe In English




Ingredients :-


  1. Mutton 1 kg
  2. small size potato 4  nos.
  3. Ginger, Garlic paste 2 tbsp
  4. Onion paste 4 tbsp
  5. Slice onion 1 cup
  6. Salt to taste or 1 tbsp
  7. Red chili powder 1/1/2  tbsp or to taste
  8. Kashmiri red chili powder 1 tsp
  9. Turmeric powder 1 tbsp
  10. Coriander powder 2 tbsp
  11. Cloves 6 nos.
  12. Cinnamon  1 stick
  13. Mace 1 small piece 
  14. Bay leaf 2 nos.
  15. Cumin seeds 1 tbsp
  16. Black cardamom 2 nos.
  17. Green cardamom 6 nos.
  18. Desi ghee 2 tbsp
  19. Mustard oil 4 tbsp
  20. Coriander for garnish 


Method:-

  1. Wash the mutton then put it in a pressure cooker. Add salt, red chili powder, turmeric powder, coriander powder, ginger-garlic paste, cinnamon, clove, mace, black cardamom, green cardamom, cumin seeds and oil. Stir and mix all the ingredients together.
  2. Simmer the heat cover and cook the mutton for 20 minutes, stir occasionally.
  3. peel wash and prick with fork the potato.
  4. Heat ghee in a pan and fry the sliced onion till golden. Keep aside.
  5. Now open the lid and add potato, fried onion and kashmiri red chili powder. Mix well and stir continuously. Cook for 5 minutes then add 1/1 /2 glass water and cook for 10 minutes on medium heat.
  6. Switch off the gas, Garnish with coriander leaves and serve hot with chapati, rice or parantha.




algaja