Pageviews past week

Wednesday, October 30, 2013

Mutton rogan josh / मटन रोगन जोश




 Rogan rosh is a kashmiri dish, Kashmiri lal mirch is used in it, Though it looks very spicy when you eat it. Rtanjot is also used in it.                       



रोगन जोश कश्मीरी डिश  है और इसमें  कश्मीरी लाल मिर्च का भी  इस्तेमाल किया जाता है, ये डिश दिखने में तो बहुत अधिक मिर्च वाली लगती है, परन्तु  खाने  में उतनी तीखी नहीं होती हाँ रंग जरूर लाल होता है और साथ ही इसमें रतनजोत का इस्तेमाल होता है जो कश्मीर में मिलने वाला एक सूखा मसाला है और किसी भी तरी वाली सब्जी में और अधिक लाल रंग लाता है।

सामिग्री -----

  1. मटन १ किलो। 
  2. दही १ कप। 
  3. हींग १ चुटकी।
  4. दालचीनी १ बड़ी स्टिक (stick )
  5. लौंग ४ नग (clove )
  6. काली मिर्च ६ नग। 
  7. रतनजोत 1/2  स्टिक। 
  8. बड़ी इलाइची २ नग। 
  9. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर २ छोटे चम्मच or to taste । 
  10. धनिया पाउडर २ बड़े चम्मच। 
  11. सौंफ पाउडर २ छोटे चम्मच। 
  12. सोंठ पाउडर १ छोटा चम्मच 
  13. अदरक ,लहसुन पेस्ट १ बड़ा चम्मच। 
  14. बारीक कटी प्याज़ १ बड़ी। 
  15. नमक स्वादानुसार। 
  16. हरी इलाइची ४ नग।
  17. घी या तेल २ बड़े चम्मच। 
  18. मटन stock  २ ग्लास।

ingredients-------

  1. Mutton 1 kg 
  2. Curd 1 cup
  3. Clove 4 no
  4. Hing 1 pinch
  5. Cinnamon 1 large stick
  6. Black pepper 6 no
  7. Ratanjot 1/2 stick
  8. Black cardamom 2 no
  9. Red chili powder 1 tsp or as per taste.
  10. Kashmiri mirch powder 2 tsp
  11. Coriander powder 2 tbsp
  12. Fennel powder 2 tsp
  13. Dry ginger powder 1 tsp
  14. Ginger,garlic paste 1 tbsp
  15. Sliced onion 1 large no
  16. Green cardamom 4 to 6
  17. Ghee or oil 2 to 3 tbsp
  18. Salt to taste
  19. Mutton stock 2 glass or water

विधि-----

  1. सबसे पहले मटन को अच्छी तरह से साफ़ कर लें और कम से कम ३ पानी से धोकर अलग रखें। 
  2. अब एक मोटे तले के बर्तन में या कुकर में घी गरम करें,  हींग डालें और तेज़ पत्ता, बड़ी इलाइची, छोटी इलाइची, लौंग, रतनजोत  और दालचीनी को चटका लें।
  3. अब प्याज़ को सुनहरा होने तक भूनें ,अदरक ,लहसुन कि पेस्ट भून कर इसमें मीट डालें और जब तक अच्छा गुलाबी रंग आये  भूनें . (प्याज़ के भुनने तक रतनजोत के टुकड़े निकाल लें )
  4. अब मिर्च पाउडर ,धनिया पाउडर ,सौंफ पाउडर , नमक और सोंठ पाउडर डालकर तेल छोड़ने तक भूनें।
  5. अब दही को अच्छी तरह से फेंट कर डालें और तेल छोड़ने तक भून लें और स्टॉक या फिर पानी डालकर मीट के गलने तक पका लें।
  6. गरमागरम  चपाती या चावल के साथ सर्व करें। 
Ratan Jot is a dried herb,grown in Jammu and Kashmir of india. It is used to give color,the spice is used in famous Indian dishes such as Rogan josh and Tandoori chicken or Tandoori veg dishes .

Method----------

1. Firstly clean and wash the mutton well,keep aside.
2. Now heat the oil in a heavy bottom pan,add hing ,bay leaf,black cardamom,green cardamom, clove and cinnamon, ratanjot  saute it 2 minute,
3. Add onion and fry it till golden then add ginger, garlic paste,  cook it to 2 minute more. add mutton.
4 .Cook it till the oil separates, remove the ratanjot.
5. Now add chili powder, coriander powder, fennel powder, red chili powder, salt and dry ginger powder, cook it till the oil separates .
6. Add curd and stock, cover and cook till the lamb is tender, stirring occasionally .
7. Garnish with coriander serve hot with chapati or boiled rice.

नोट --कश्मीरी डिश में अधिकतर प्याज़ का इस्तेमाल नहीं किया जाता है ,यहाँ मैंने अपनी पसंद के अनुसार प्याज़ डाली है आप चाहें तो न डालें ,रोगन जोश में gravy पतली होती है अतः आप चाहें तो इसे गाढ़ा  करें या पतला।

No comments:

Post a Comment