Pageviews past week

Sunday, November 10, 2013

Radish leaves bhurji/ Mooli Ka Sag/ मूली का साग / मूली के पत्तों की भुर्जी




The radish leaves tastes good with parathas, but the radish leaves are not easily available in the market because the vegetable vendors remove the leaves and throw them but some vendors do sell them along with radish.

Radish leaves are often eaten in salads and in Delhi certain street food such as Ram Laddoo are also garnished with grated  radish leaves which tastes delicious.
Sometimes it is made with urad dal which you can eat with maize or with millet roti.

 

 मूली के पत्तों की भुर्जी पराठों के साथ काफी अच्छी लगती हैं यूँ तो आसानी से मूली के पत्ते मिलते नहीं हैं क्यूंकि सब्जी वाले पत्तों को निकाल कर फेंक देते हैं मगर कुछ जगह इसके पत्ते मिल जाते हैं। 

मूली के पत्ते अक्सर लोग सलाद में भी दाल कर खाते हैं,  रोड साइड राम लड्डू के साथ भी मूली के पत्ते महीन काट कर दिए जाते है लेकिन इसका साग स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ ही स्वादिष्ट भी लगता है। 

कुछ लोग इसके साथ मूली को काट कर भी भुर्जी बनाते हैं पर उसमें थोड़ा पानी सा लगता है केवल साग काफी अच्छा लगता है। 

कभी - कभी इसे उरद की छिलके वाली दाल के साथ भी बनाते है जिसे आप मक्की या फिर बाजरे की रोटी के साथ खा सकते हैं।

 

 

Preparation Time:- 15 minutes

Cooking Time :- 10 minutes

Serves :- 4

 

 

सामिग्री:-

  1. मूली के पत्ते १ गड्डी या १/२ किलो
  2. मेथी दाना १  छोटा चम्मच।
  3. लहसुन की कली ६ से ८
  4. सूखी लाल मिर्च ४  नग। 
  5. नमक स्वादानुसार 
  6. घी १ चम्मच 




विधि:-

  • मूली के पत्ते पहले २ से ३ पानी में अच्छी तरह से धो लें और पानी सुखा कर बारीक -बारीक काट लें। 
  • लहसुन को बारीक काट लें और मिर्चों को तोड़ लें। 
  • अब कड़ाही में घी गरम करें। मेथी दाना को चटका लें और लहसुन को गुलाबी होने तक भून लें फिर तोड़ी हुई मिर्च डालें साथ ही मूली का साग डालें।
  • नमक डालकर अच्छी तरह से चला कर ढककर ५ से ६ मिनट के लिए पका लें। 
  • अब ढक्क्न खोलकर पानी के सूख जाने तक  लगातार चलाते हुए पका लें। 
  • जैसे ही पानी सूख जाये गैस बंद कर दें।
  • गरमागरम पराठों या चपाती के साथ खाएं। 







                                                      Recipe In English



Ingredients:-


  1. Radish leaves/ Mooli ke patte  1 bunch or 1/2 kg
  2. Garlic cloves 6 to 8
  3. Salt 1 tsp
  4. Whole red chili 4 nos.
  5. fenugreek seeds 1 tsp
  6. Clarified butter/ Ghee 1 tbsp





Method:-


  1. Rinse  the leaves two three time in running water.
  2. Now fine chop them, keep in strainer.
  3. Peel and chop the garlic.
  4. Heat the ghee add fenugreek seeds crackle  them  add chopped garlic cloves fry till golden.  
  5. Add broken red chili and quickly add the leaves stir and mix well now add salt and again mix.
  6. Cover and cook for 5 to 6 minutes.
  7. Open and keep stirring  till the liquid evaporates.
  8. When it looks dry switch off the gas.
  9. Serve hot with paratha, chapati or Dal- Rice.




No comments:

Post a Comment