Pageviews past week

Thursday, February 27, 2014

साबूदाने का चीला पालक और मखाने के साथ /sabudane ka cheela with spinach and makhana



preparation time----25 minute
cooking time----20 minutes
serves----4 

सामिग्री-------

  • साबूदाना २ कटोरी 
  • उबला हुआ आलू २ माध्यम आकार का 
  • मखाना १ कप 
  • बारीक कटी हुई पालक २ कप 
  • सेंधा नमक २ छोटे चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर १ छोटा चम्मच 
  • बारीक कटी हरी मिर्च १ बड़ा चम्म्च 
  • बारीक कटी हरी धनिया १ बड़ा चम्मच 
  • अमचूर पाउडर १ छोटा चम्मच 
  • नीबू का रस १ बड़ा चम्मच 
  • भुना जीरा पाउडर १ छोटा चम्म्च 
  • टमाटर २ नग 
  • तेल १ बड़ा चम्म्च 

ingredients------

1. sabudana 2 large cup.
2. boiled potato 2 midium size
3. makhana 1 cup .
4.finely chopped spinach
5. sendha salt 2 tsp 
6.red chili powder 1 tsp 
7.finely chopped green chili 1 tbsp.
8.dry mango powder 1 tsp.
9.lemon juice 1 tbsp 
10.roasted cumin powder 1 tsp 
11. tomato 2 no. 
12.oil 1 tbsp

--सामिग्री ----

विधि-----------

  • साबूदाने को पानी से धोकर कम से कम ४ घंटे के लिए रख दें, मखाने को १/२ घंटे के लिए भिगो दें। 
  • अब मखाने को नीबू के रस ,हरी मिर्च ,टमाटर के साथ मिक्सी में पेस्ट बना लें ,आलू को कद्दूकस कर लें। 
  • साबूदाने को मिक्स में दरदरा होने तक चला लें ,अब तेल के अलावा सारी सामिग्री को अच्छी तरह से मिला कर मिश्रण तैयार कर लें। 



  • अब एक नॉन-स्टिक पैन को कपडे से पोंछ कर तैयार करें ,हाथ पानी लगाकर मिश्रण को हाथ से पहले थोडा बढ़ा कर इसे तवे पर डालें फिर हाथ से ही तवे पर बढ़ा कर चीला बना लें।                                                                              


  • धीमी-धीमी आंच पर हल्का तेल लगाते हुए इसे सुनहरा होने दें फिर दूसरी तरफ पलट कर सेक लें। 

  • दही या फिर टमाटर की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। 

नोट-----साबूदाना पीसते समय पानी बिलकुल न डालें पर चीला बनाते समय हाथ में जरूर लगाएं इससे चीला चिपकेगा नहीं। 

method-----
1. wash and soak the sabudana for 4 hour ,soak the makhana for 1/2 an hour .
2. now make a paste with makhana,lemon juice,green chilly,and tomato.grate the potato.
3.coarsely grind the sabudana,now mix all ingredients together.
4.now heat a non stick pan ,and make the cheela with hand then on tava.
5.roast it on slow fire .
6.serve with curd or tomato chutney .



No comments:

Post a Comment