Pageviews past week

Friday, February 1, 2013

Hari Matar Ke Paratha/ हरी मटर के पराठे





Parathas are very popular breakfast meal in Indian kitchen, specially in north Indian homes they are most popular in Punjabi family. A quick breakfast serve with curd, pickle, chutney or simple tari wali aloo ki sabji.every homes as its own method. some  people  knead the dough with stuffing ingredients, some prepared by stuffing.


पराठा हिंदुस्तानी रसोई का प्रसिद्द नास्ता है खासकर पंजाबी रसोई में सुबह का नास्ता पराठों का ही होता है, भरवां पराठे अचार और साथ में बड़ा सा ग्लास नमकीन लस्सी का.
पराठे हर घर में अपने अपने तरीके से बनाये जाते हैं कुछ लोग पराठे सादे बना कर आलू की तरी वाली सब्जी के साथ सर्व करते हैं. कहीं भरवां पराठों का आटा सामिग्री को आटे में ही गूंध लेते हैं कुछ लोग भरवां की सामिग्री को अलग से भरते हैं, फ़िलहाल पराठे किसी भी रूप में तैयार किये जाएँ नास्ते में सेहतमंद होने के साथ ही आसानी से तैयार हो जाने वाला आरामदायक नास्ता है।

Preparation time :- 10 minutes

Cooking Time :- 20 minutes

Serves :- 4

Recipe Type :- Indian Flat Bread

पराठे के लिए सामिग्री :-

  1. गेंहू का आटा ३ कप 
  2. रवा १ बड़ा चम्मच 
  3. नमक २ छोटे चम्मच 
  4. दूध १/२ कप 
  5. तेल १ छोटा चम्मच
  6. पानी आवश्यकतनुसार 

भरावन के लिए :-

  1. मटर के दानें २ कप 
  2. बारीक कटी प्याज़ १ बड़ा चम्मच 
  3. बारीक कटी हरी मिर्च १ छोटा चम्मच 
  4. बारीक कटी अदरक १ छोटा चम्मच 
  5. बारीक कटी हरी धनिया १ बड़ा चम्मच 
  6. नमक १ छोटा चम्मच 
  7. भुना जीरा पाउडर १ छोटा चम्मच 
  8. अमचूर पाउडर १ छोटा चम्मच 
  9. कसा हुआ आंवला १ बड़ा चम्मच 
  10. लाल मिर्च पाउडर १ छोटा चम्मच 
  11. देशी घी १ बड़ा चम्मच 
  12. तेल सेंकने के लिए 

बनाने की विधि :-

  1. सबसे पहले पराठे के लिए दी गयी सामिग्री से मुलायम आटा गूंध कर मलमल के कपडे से ढककर रख दें। 
  2. एक पैन में घी गरम करें और जीरा चटका कर हरी मिर्च, अदरक और प्याज़ को हल्का सुनहरा कर लें अब मटर डालकर अच्छी तरह से मिला कर इसमें कसा हुआ आंवला, नमक, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर मिलाकर ढककर धीमी आंच पर १० मिनट के लिए पका लें। 
  3.  गैस बंद करें और मिश्रण को ठंडा होने दें। 
  4. अब मटर को हाथ से या आलू मैशर से मैश कर लें और इसमें धनिया पत्ती मिला दें। 
  5. आटे को सामान भाग में बाँट कर लोई तैयार करें और मिश्रण भरकर पराठे बनाएं। 
  6. तवा गरम कर पराठों को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तेल लगाकर सेंक लें। 
  7. गरमागरम पराठों को अचार, चटनी और दही के साथ सर्व करें।



Recipe In English :-

For paratha :-


  1. Wheat flour 3 cup
  2. Semolina 1 tbsp
  3. Salt 2 tsp
  4. Milk 1/2 cup
  5. oil 1 tsp
  6. Water as needed 

For filling :-

  1. Green peas 2 cup 
  2. Chopped onion 2 tbsp
  3. Chopped green chili 1 tsp
  4. Chopped ginger 1 tsp
  5. Chopped coriander leaves 1 tbsp
  6. Grated amla 1 tbsp
  7. Roasted cumin powder 1 tsp
  8. Dry mango powder 1 tsp
  9. Salt 1 tsp
  10. Red chili powder 2 tsp
  11. Roasted chana powder 2 tsp
  12. Desi ghee 1 tbsp
  13. Cumin seeds 1 tsp
  14. Oil for frying 

For serving :-

  1. Green chutney
  2. Pickle
  3. Salted curd

Method :-

  1. Knead the soft dough with all the mentioned ingredients for paratha, cover with muslin cloth and keep aside.
  2. Heat the ghee in a pan add cumin, as they crackle saute ginger, green chili and onion for 5 minutes.
  3. Add green peas stir and mix, add salt, red chili powder, grated amla, roasted cumin powder and dry mango powder mix well, cover and cook the mixture for 10 minutes on slow heat.
  4. Switch off the gas, cool the mixture completely mash with masher of your hand.
  5. Add coriander leaves.
  6. Now divide the dough into equal small balls, stuff each with the mixture and roll the paratha.
  7. Heat the tava and fry the paratha both side till golden by applying oil.
  8. Serve hot with green chutney, pickle and dahi.


Note:- If the peas still hard you can coarsely grind into grinder then mix coriander.




No comments:

Post a Comment