Pageviews past week

Thursday, January 31, 2013

tips

 घरेलू उपाय ---
  1. भिन्डी की सब्जी बनाते समय इसमें भुनी हुई सौंफ का पाउडर डालें ,स्वादिष्ट बनेगी।
  2. नारियल की चटनी अगर बच  जाये तो इसमें टमेटो सॉस डालकर पकोड़ों या पराठों के साथ खाएं।
  3. दूध अगर फट जाये तो इसे छाननी से छान लें अब निकले हुए छेने में भुना बेसन ,प्याज़,हरी मिर्च,नमक डालकर पराठों में  भरकर  पराठे  बनाएं .
  4. सर्दियों दही जल्दी ज़माने के लिए दही को कैसेरोल में जमाएं,साथ ही इसमें एक चांदी का सिक्का डाल दें।
  5. पकोड़ों को कुरकुरा करने के लिए बेसन में 1 चम्मच दही और चावल का आटा मिलाएं।
  6. जिस बर्तन में दूध उबालना    हो उसके चारों ऒर घी लगा दें और धीमी आंच पर चदाएं  इससे दूध उबल कर गिरेगा नहीं .
  7. सलाद में मूली के पत्ते महीनकाट  कर मिलाएं इससे सलाद की पौष्टिकता बढेगी .
  8. पालक  का साग खुला उबालें इससे उसका रंग नहीं ख़राब होगा .
  9. ग्रेवी वाली सब्जी में अगर नमक ज्यादा हो गया हो तो इसमें क्रीम या दही मिलाएं .
  10. सूप को गाड़ा करने के लिए इसमें ओट्स का पाउडर मिलाएं इससे इसकी पौष्टिकता बढेगी .

No comments:

Post a Comment