Pageviews past week

Thursday, December 12, 2013

कटहल की सूखी सब्जी/jackfruit

कटहल ,वैसे तो गर्मियों में मिलने वाली सब्जियों की श्रेणी में आता है ,पर अब तो ज़माना बदल गया है और सब कुछ हर मौसम में मिलने लगा है। कटहल की सूखी सब्जी पराठे ,रोटी या फिर दाल चावल के साथ खाने में अच्छी लगती है  ……
जितनी सामिग्री मैंने यहाँ ली है,कम से कम ४ से ६ लोग के लिए पर्याप्त होगी ,अब बनाते हैं , कटहल की सूखी सब्जी ------

सामिग्री-----

  • कटहल १ किलो 
  • प्याज़ की पेस्ट २ बड़े चम्मच
  • अदरक ,लहसुन की पेस्ट २ छोटे चम्मच 
  • नमक १/१/२ छोटे चम्मच 
  • हल्दी पाउडर १ छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर २ छोटे चम्मच 
  • धनिया पाउडर १ बड़ा चम्मच
  • मेथी दाना १/४ छोटा चम्मच
  • लौंग २ नग 
  • दालचीनी १/२ छोटी स्टिक
  • स्लाइस किया हुआ टमाटर १ बड़ा 
  • दही १ बड़ा चम्मच 
  • गरम मसाला पाउडर १/२ छोटा चम्मच 
  • तेल २ बड़े चम्मच 
  • धनिया पत्ती

विधि----------

  • कटहल को धो लें और बड़े टुकड़ों में काट लें। 
  • अब कटहल में नमक ,अदरक, लहसुन की पेस्ट और दही मिलाकर १/२ घंटे के लिए रख दें 
  • अब कढ़ाही में तेल गरम कर लें और इसमें मेथी दाना, दालचीनी और लौंग को चटका लें ,
  • प्याज़ की पेस्ट को गुलाबी होने तक भून कर इसमें हल्दी ,लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें और जब मसाला भून कर तेल छोड़ने लगे तब इसमें कटे हुए टमाटर डालकर मसाले को ५ मिनट चलाते हुए भून लें ,
  • कटहल डालकर चलायें
  •  ढक्क्न लगा दें और धीमी आंच करके गलने तक पका लें 
  • गैस बंद कर दें गरम मसाला और धनिया पत्ती डालकर सर्व करें

नोट------कटहल में पानी न डालें और अगर नीचे पैन में कटहल लग रहा हो तो पानी का छींटा मार सकते हैं ,कटहल हमेशा छोटे बीज वाले लेने चाहिए बड़े बीज वाले के कटहल में मसाले अच्छी तरह मिल नहीं पाते हैं। 

 ingredients -------

  • jack fruit 1kg.
  • onion paste 2tbsp
  • ginger garlic paste 2tsp
  • salt 1/1/2 tsp
  • red chilli powder 2tsp
  • turmeric powder 1tsp
  • coriander powder 1tbsp
  • fenugreek seeds 1/4tsp
  • cloves 2no
  • cinnamon 1/2 stik
  • sliced tomato 1tbsp
  • curd 1tbsp
  • garam masaala powder 1/2 tsp
  • oil 2tbsp
  • coriander leaves chopped for garnish

  method----------

  • wash and cut the jack fruit .
  •  marinade with salt,ginger ,garlic paste and curd ,keep it for 1/2 an hour
  •  heat the oil in a pan and crackle the methi seeds ,cinnamon stick and clove
  • saute the Onion paste till golden then add turmeric ,red chilli and coriander powder
  • add tomato and cook 4 to 5 minute
  • add jack fruit and cook it for 10 to15 minute with cover 
  • switch off  the gas and garnish with garam masaala and coriander .

Wednesday, December 11, 2013

kali mirch mushroom/ काली मिर्च मशरूम





Mushroom is one of the most favorite vegetable of vegetarians.
It has various beneficial properties.
And can be cooked in various ways like snacks or main course.
We cwn make mushrooms tikka, mushrooms stir fry stuffed mushrooms, mushrooms kofta curry, matar mushrooms and many more.
Here I have made mushrooms kali mirch which turned out so yummy,.
You can serve it as starter. No need for lot of ingredients.


Preparation Time:-5 minutes 
Cooking Time:-10 minutes 
Serves:-4

Ingredients:-

  • Button mushrooms 2 pk
  • Crushed black paper 1 tbsp
  • Salt to taste 
  • Lemon juice 1 tbsp
  • Coriander powder 1 tsp
  • Malai 2 tbsp 
  • Ginger, Garlic paste 2 tsp
  • Chopped garlic 1tsp
  • Butter 1 tbsp 
  • Veg oil 1 tsp  
  • Coriander leaves for garnishing 

Method :-

  • Wash and cut the mushroom into the sliced.
  • Take a bowl and add salt, black paper, lemon juice, ginger, garlic paste and veg oil.  
  • Add mushrooms and mix well in marination. keep it  for 10 minutes .
  • Heat the butter in a pan Saute the garlic for 2 minutes add mushrooms and 1/4 cup of water, cover and cook for 5 to 8 minutes on medium hot heat.
  • Now add the malai and stir for 2 minute more add coriander leaves and switch off the gas .
  • Serve with roti ,paratha or bread.



सामिग्री :-

  • बटन मशरूम २ पैकेट 
  • कुटी हुई काली  मिर्च १ बड़ा चम्मच 
  • नीबू का रस १ बड़ा चम्मच 
  • नमक स्वादानुसार 
  • धनिया पाउडर १ छोटा चम्मच 
  • मलाई २ बड़े चम्मच 
  • अदरक , लहसुन की पेस्ट २ छोटे चम्म्च 
  • बारीक कटा लहसुन 1 छोटा चम्मच 
  • मक्खन १ बड़ा चम्मच
  • वेजिटेबल आयल १ छोटा चम्मच 
  •  धनिया पत्ती सजाने के लिए

विधि :-

  • मशरुम  को धोकर स्लाइस में काट लें. 
  • अब एक बड़े बरतन में नीबू का रस ,काली मिर्च ,नमक ,अदरक ,लहसुन की पेस्ट और धनिया पाउडर को १ छोटे चम्म्च तेल के साथ अच्छी तरह मिलाते हुए मेरिनेशन तैयार करें 
  • मशरूम को इस सामिग्री में अच्छी तरह से मिलकर १० मिनट  के लिए रख दें। 
  • पैन में मक्खन गरम करें और लहसुन को 2मिनट मून कर मशरूम को डालें और १/४ कप पानी डालकर ५ मिनट ढककर पका लें 
  • ढक्क्न हटाएं अगर पानी नहीं सूखा है तो पानी सुखा लें ,अब मलाई डालें और अच्छी तरह मिलाते हुए चलायें 
  • धनिया पत्ती डालें और गैस बंद कर दें 
  • रोटी ,पराठा ,चावल किसी के साथ भी खाएं ,नहीं तो ऐसे ही जूस ,चाय कॉफी या फिर जिसके साथ मन हो खा सकते हैं।




Tuesday, December 10, 2013

radish pickle

ठण्ड में मूली ,गाजर ,गोभी ,सेम और आलू का अचार भरवां पराठों के साथ खाने में बहुत अच्छे लगते हैं ,और किसी और चीज़ की जरूरत भी नहीं पड़ती है।

सामिग्री -----ingredients ----------

  • मूली radish 1kg 
  • लाल मिर्च red chilli powder 1tbsp or to taste 
  • हल्दी turmeric powder 2tbsp 
  • राई brown mustard seeds 1tbsp 
  • धनिया coriander पाउडर १/2tbsp 
  • नमक salt 1 /1 /2 tbsp 
  • सौंफ fennel seeds 1tbsp 
  • सरसों का तेल mustard oil  3 tbsp
  • कलौंजी onion seeds 2tsp 

विधि-------method -----------

  • मूली को धोकर छील लें और मोटे -गोल टुकड़ों में काट लें 
  • एक बड़े बर्तन में ४ ग्लास पानी के साथ १ छोटा चम्मच नमक डालकर हल्का गलने तक उबाल कर पानी से निकाल लें और किसी कपडे पर फैला दें ,ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाये। 
  • सौंफ को सूखा ही भून लें और मिक्सी में दरदरा पीस कर निकाल लें ,अब राई को भी दरदरा कूट कर निकाललें 
  • अब सारी सामिग्री को एक साथ अच्छी तरह से मिला लें और किसी जार में रख कर २ से ३ दिन धूप में रख दें। 
  • अचार खाने के लिए तैयार है। 

How to make radish pickle ---

  •  wash and peel the radish and cut into thick and round peaces .
  • boil with 3glass of water and drain it.
  • dry roast the fennel seeds and brown mustard seed separately .and coarsely  grind them
  • now mix all ingredients together and keep in sun light for 2-3 days ,
  • after that the pickle is ready …।


Thursday, December 5, 2013

wheat flour pancake (cheela)

हम जिसे हिंदी में चीला कहते है उसे ही इंग्लिश में पैनकेक कहा जाता है बस फर्क कुछ सामिग्री और कुछ भरावन की सामिग्री का हो जाता है ,मुझे याद है जब हम छोटे थे तब अक्सर भूख लगने पर बुआ आटे का चीला बना देती थी और उस समय तो चटनी बनाने के लिए भी सिल -बट्टे का इस्तेमाल किया जाता था तो चीले को अचार से या फिर ऐसे ही खा लेना पड़ता था ,फिर भी उसमें जो स्वाद आता था वह शायद अब नहीं मिलता है ,फिर भी मुझे आटे का चीला बहुत पसंद है अक्सर जब कोई खाने के लिए नहीं होता है और कुछ बनाने का मन नहीं होता है तब आटे का चीला ही बना कर खाती हूँ ,मुझे और मेरे बेटे को बहुत पसंद है और मैं ऐसी उम्मीद करती हूँ रेसिपी मिलने के बाद आप भी जरूर ट्राई करेंगे ----------
अब इसमें मैंने थोड़े बहुत variation जरूर कर दिए हैं आइये बना लेते है आटे से बना हुआ चीला या पैनकेक------

सामिग्री-------

  • गेँहूँ का आटा १ बड़ा कप 
  • रवा १ बड़ा चम्मच 
  • नमक स्वादानुसार 
  • लाल मिर्च पाउडर २ छोटे मिर्च 
  • हल्दी पाउडर १/२ छोटा चम्मच
  • बारीक कटी हरी मिर्च २ नग 
  • बारीक कटा हरा धनिया १ बड़ा चम्मच 
  • नीबू का रस १ बड़ा चम्मच 
  • बारीक कटी प्याज़ २ बड़े चम्मच 
  • उबला हुआ आलू १ नग 
  • गरम मसाला पाउडर १/४ छोटा चम्मच 
  • घी सेंकने के लिए 

ingredients-------

  • wheat flour 1 large cup
  • semolina 1 tbsp
  • salt to taste
  • red chili powder 2 tsp
  • turmeric powder 1/2 tsp
  • chopped green chili 2 no
  • chopped coriander 1 tbsp
  • lemon juice 1 tbsp
  • chopped onion 2 tbsp
  • boiled potato 1 no
  • garam masala powder 1/4 tsp
  • butter or oil as required

विधि---------

  • आटे और रवे को छानकर एक बड़े बर्तन में रखें ,अब इसमें उबला आलू कद्दूकस कर लें। 
  • प्याज़ ,हरी मिर्च ,हरा धनिया ,नमक ,लाल मिर्च ,हल्दी पाउडर ,गरम मसाला और नीबू का रस डालकर पानी की सहायता से पतला घोल तैयार कर लें। 
  • तवा गरम कर लें और घी लगाकर जैसे डोसा बनाते हैं उसी तरह से चीला फैला कर चीले को सुनहरा होने तक धीमी आंच पर सेंक लें। 
  • हरी चटनी या मनपसंद अचार के साथ खाएं ,खिलाएं    --------    

method--------

  • Combine all ingredients and mix well.and make a thick batter.
  • Fry slowly in butter in a heavy skillet until brown and crisp.
  • serve hot with green chutney or pickle .

टिप्स -------घोल बहुत गाढ़ा या बहुत पतला न बनाएं जैसे स्प्रिंग रोल के लिए मैदे का घोल तैयार करते हैं बस उसी तरह से घोल बनाएं ,चीले को धीमी आंच पर ही सेंकें ,आटे को पकने में देर लगती है इसलिए इसे धीमी आंच पर अगर सेंकेंगे तो क्रिस्पी बनेगा।

Wednesday, December 4, 2013

Turnip (shalgum) ke pakode

शलगम सर्दियों में मिलने वाली सब्जियों की श्रेणी में आता है ,और अधिकतर लोगों को इसकी सब्जी पसंद नहीं आती, शलगम आलू की ही तरह जमीन के नीचे उगने वाली सब्जी है ,शलगम में बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है और ये शरीर के immune को बढ़ाने में मदद करता है। इसका साग कोलोस्ट्रॉल को घटाने में मदद करता है। हड्डियों को मजबूत करता है ,मैंने यहाँ शलगम के पकौड़े बनाये है ,तो चलिए बना लेते हैं ----------turnip helps to reduce Kolostrol .
 आप इसे खाने के साथ भी ले सकते हैं और चाय के साथ भी कैसे भी खाये जाये ये पकौड़े अच्छे लगते हैं। 

सामिग्री---------

  • शलगम १/२ किलो 
  • बेसन १ कप 
  • चावल का आटा १ कप 
  • खाने वाला सोडा १ चुटकी
  • नमक स्वादानुसार 
  • हल्दी पाउडर १ छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर २ छोटे चम्मच या स्वादानुसार 
  • धनिया पाउडर १ छोटा चम्मच 
  • गरम मसाला पाउडर १ छोटा चम्मच
  • नीबू का रस १ बड़ा चम्मच 
  • अमचूर पाउडर १ छोटा चम्मच 
  • अदरक ,लहसुन की पेस्ट २ छोटे चम्मच 
  • धनिया पत्ती बारीक कटी १ बड़ा चम्मच
  • तेल  तलने के लिए 

ingredients------

  • turnip 1/2 kg
  • gram flour 1 cup
  • rice flour 1 cup
  • soda bicarb 1 pinch
  • salt to taste
  • turmeric powder 1 tsp
  • red chili powder 2 tsp or to taste
  • coriander powder 1 tsp
  • garam masala powder 1 tsp
  • lemon juice 1 tbsp 
  • dry mango powder 1 tsp
  • ginger,garlic paste 2 tsp
  • chopped coriander 1 tbsp
  • oil for frying .......

विधि------------

  • शलगम को छीलकर धो लें और चार टुकड़ों में काट कर उबाल लें। 
  • अब इसका अतिरिक्त पानी निचोड़ लें। 
  • तेल के अलावा सारी सामिग्री को एक बड़े बर्तन में एक साथ मिलाकर पानी की सहयता से घोल तैयार कर लें। 
  • कड़ाही में तेल गरम कर लें और शलगम के टुकड़ों को घोल में लपेटते हुए सुनहरा तल लें। 
  •  हरी चटनी के साथ खाएं।    

How to make------

  • peel and wash the turnip and cut into four pieces,,boil for 10 minutes.
  • now squeeze the excess water.
  • now make the batter with all ingredients instead of oil..
  • heat the oil and fry the pakoras till golden.
  • serve with green chutney ...


नोट------आप चाहें तो केवल चावल के आटे के साथ बना सकते है ,या फिर चावल को भिगो कर उसे मिक्सी में पीस कर गाढ़ी पेस्ट बना कर इसे बना लें।

note---you can make with only rice flour or rice paste.

Tuesday, December 3, 2013

hare matar ke chilke aur aloo ki sabji/ मटर के छिलके और आलू की सब्जी


                                                How to remove the skin






Preparation Time:- 20 minutes 

Cooking Time:-10 minutes 
Serves:- 2

Ingredients:-


  • 2 Cup peeled green peas ski
  • 2 Medium size potato 
  • Salt to taste
  • 2 Tsp red chili powder
  • 1 Tbsp coriander powder
  • 1/2 Tsp turmeric powder
  • 1 Tsp ginger, garlic paste 
  • 2 Tbsp fine chopped onion
  • 2 Tsp dry mango powder
  • 1 Tsp cumin seeds 
  • 2 Tsp oil


Recipe procedure:-


  • Peel the potato and cut them into small cubs and  put in water.
  • Heat the oil in the pan add cumin seeds as they change the color saute the onion. ginger, garlic paste.
  • Now add potato, peas skin stir and mix it well.
  • Put salt, red chili powder, coriander powder and turmeric powder, cover and cook withfor 5 to 6 minutes.
  • Lower the heat add dry mango powder mix and switch off the gas.
  • Serve hot with paratha.

सामग्री :-

  • २ कप मटर के छिले  हुए छिलके 
  • २ मध्यम आकार के आलू
  • नमक स्वादानुसार
  • २ छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • १ बड़ा चम्मच धनिया पाउडर 
  • १/२ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • २ बड़े चम्मच बारीक कटी प्याज़ 
  • १ छोटा चम्मच अदरक, लहसुन की पेस्ट 
  • २ छोटे चम्मच अमचूर पाउडर
  • १ छोटा चम्मच तेल
  • १ छोटा चम्मच जीरा 
  • धनिया पत्ती सजाने के लिए

 

विधि :-

  • आलू छीलकर अच्छी तरह से धोकर टुकड़ों में काट कर पानी में रख दें.
  • कढ़ाही में तेल गरम कर ले, जीरा डालकर रंग बदलने तक भून कर इसमें अदरक, लहसुन की पेस्ट और प्याज़ को डालकर सुनहरा भून कर  मटर के छिलके और आलू डालें। 
  • अब धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाकर ढक्क्न लगाकर धीमी आंच पर ५ मिनट पका लें। 
  • ढक्क्न हटा कर अमचूर पाउडर डालें, गैस बंद करें। 
  • हरा धनिया डालकर गरमागरम पराठे के साथ परोसें। 

  

नोट :-

  • अमचूर की जगह आप नीबू का रस डाल सकते हैं.
  • पर टमाटर न डालें ,नहीं तो सब्जी गीली हो जायेगी और छिलकों का कुरकुरापन नहीं रह जायेगा।

Monday, December 2, 2013

green chutney

दोस्तों ,चटनी जब तक चटकारे लेकर न खायी जाये ,मजा ही नहीं है ,और ठण्ड के दिनों में  तो हरा धनिया ,मूली , लहसुन की पत्ती इतनी मिलती है कि चटनी बनाना तो बनता ही है ,मैंने अपने घर में ही धनिया ,लहसुन ,हरी मिर्च उगा रखी है इसलिए जब भी मन करता है या फिर पकौड़ों के साथ या दल चावल के साथ खाने का मन करता है चटनी तुरंत बना लेती हूँ ,
मैंने इस चटपटी चटनी को प्याज़ और आलू के पकोड़े के साथ खाने के लिए बनाया था ,आप चाहें तो किसी भी डिश के साथ खाएं ,मगर इतना जरूर है कि आप को यह चटनी बनाने के बाद एक बार चटखारा लेने का मन जरूर करेगा।

सामिग्री-----

  •  हरा धनिया २ गड्डी। 
  • हरी मिर्च ६ नग। 
  • हरे लहसुन की पत्ती मोटी कटी २ बड़े चम्मच। 
  • नमक १ छोटा चम्मच। 
  • अमचूर पाउडर १ बड़ा चम्मच। 
  • काला नमक १/२ छोटा चम्मच। 
  • हींग १ चुटकी। 
  • चीनी १ छोटा चम्मच। 
ingredients--------  
  • coriander  leaves 2 bunch
  • green chili 6 no or to taste
  • garlic greens coarsely chopped 2 tbsp or garlic cloves 4 no
  • salt 1 tsp
  • dry mango powder 1 tbsp
  • black salt 1/2 tsp
  •  a pinch of heeng /asafoetida 
  • sugar 1 tsp



\विधि------------method-----

  • हरा धनिया साफ़ कर लें और अच्छी तरह से धो लें। 
  •  clean and wash the coriander  .
  • हरी मिर्च धोकर डंडी तोड़कर बीच से  काट लें। 
  • clean the stem of green chili coarsely chop them.
  • अब सारी सामिग्री को एक साथ थोड़े से पानी मिलाकर पीस कर चटनी तैयार कर लें। 
  • now blend all ingredient in blender with little bit water. the chutney is ready for serve

            नोट ----आप चीनी न डालना चाहें तो न डाले। । 

           note----u can avoid the sugar .