Pageviews past week

Sunday, April 27, 2014

soya chunks and chana dal kabab /सोया चंक्स और चने की दाल के कबाब


 




Preparation time:- 15 minute
Cooking time:- 20 minute
Serves :- 4

Ingredients :-

  • 1 Cup soya chunks
  • 1 Cup chana dal
  • Salt to  taste
  • 2 Tsp red chili powder
  • 1 Tbsp coriander powder
  • 2 Cloves
  • 1/2" Cinnamon 
  • 1 Tsp green cardamom powder
  • 2 Tbsp chopped onion
  • 1 Tbsp chopped green chili  
  • 1 Tsp chopped ginger
  • 2 Tbsp chopped coriander leaves
  • 1 Tbsp lemon juice
  • 1/2 Tbsp dry mango powder or chat masala
  • 2 Tbsp cornflour
  • 1 Tsp cumin seeds
  • 1 Tbsp ghee
  • Oil for frying


Method:-

  • Soak  dal for 2 hours, soak the soya chunks in another pan for 15 minutes.
    Drain the water from chana dal and soya chuks add to the spice mixture and mix it well.
  • Heat ghee in a pan add cumin seeds as they change the color saute the ginger, onion and green chili.
  • Add red chili powder, coriander powder, cloves, cinnamon, mango powder and salt. stir and mix it well.
  • Add soaked dal, chunks and 1 cup water, reduce the heat and cook til done.
  • Switch off the gas, cool the mixture discard  the cloves and cinnamon, transfer the mixture into grinder and make a fine paste.
  • Add lemon juice, cardamom powder and coriander, divide the mixture into small equal portion make kababs,
  • Heat a pan and shallow fry them until golden and crisp both side applying by oil or ghee.
  • Serve hot with green chutney.


 Note:-

  • you can use soya nuggets instead of chunks.
  • increase or decrease the spices as per your taste.
  • if you wants to deep fry them add bread crumbs. 



सामिग्री :-

  • १ कप चंक्स 
  • १ कप चना दाल 
  • नमक स्वादानुसार 
  • २ छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • १ बड़ा चम्मच धनिया पाउडर 
  • २ लौंग 
  • १/२" दालचीनी 
  • १ छोटा चम्मच हरी इलाइची पाउडर 
  • २ बड़े चम्मच कटी प्याज़ 
  • १ बड़ा चम्मच कटी हरी मिर्च 
  • १ छोटा चम्मच कटी अदरक 
  • २ बड़े चम्मच कटी हरी धनिया 
  • १ बड़ा चम्मच नीबू का रस 
  • १/२ बड़ा चम्मच अमचूर 
  • २ बड़े चम्मच कार्नफ्लोर 
  • १ छोटा चम्मच जीरा
  • १ बड़ा चम्मच घी 
  • तेल तलने के लिए

विधि:-

  • दाल को अलग २ घंटे के लिए भिगो दें और सोया चंक्स को अलग बर्तन में १५ मिनट के लिए भिगो दें, पानी निकालकर सोया चंक्स को अच्छे तरह से निचोड़ लें, दाल को भी छान लें। 
  • एक कढ़ाही में घी गरम करें और जीरा चटका लें, अब हरी मिर्च, अदरक और प्याज़ को हल्का भून लें। 
  • अब लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर, लौंग, दालचीनी और नमक डालकर २ मिनट चलाएं फिर दाल और चंक्स डालें। 
  • १ कप पानी डालकर ढककर धीमी  आंच पर गलने तक पका कर गैस बंद कर दें। 
  • ठंडा होने पर लौंग और दालचीनी निकाल दें फिर मिक्सी में महीन पीस लें। 
  • बराबर भाग में बाँट कर कबाब बना लें। 
  • तेल डालकर दोनों तरफ से सुनहरा सेंक लें। 
  • गरमागरम चटनी के साथ परोसें।



Saturday, April 26, 2014

sonth chutney/meethi chutney recipe/सौंठ चटनी /मीठी चटनी

मीठी चटनी य फ़िर सोंठ ,इस चटनी को आलु की टिक्की,चाट के साथ खाया जाता है,अधिकतर इसे इमली और गुड़ के साथ बनाया जाता है पर यदि इसे खजूर के साथ बनाया जाये तो कॉफी टेस्टी लगती है ---

सामिग्री-----

  1. इमली का गूदा १ कप 
  2. भीगा हुआ खजूर २ कप 
  3. सोंठ पाउडर २ छोटे चम्मच 
  4. काला नमक १ छोटा चम्मच 
  5. लाल मिर्च पाउडर २  छोटे चम्मच 
  6. भुना जीरा पाउडर १ बड़ा चम्मच 
  7. कुटी लाल मिर्च १/२ छोटा चम्मच 
  8. सादा नमक १/२ छोटा चम्मच 
  9. चीनी आवश्यकतानुसार अथवा २ बड़े चम्मच 

ingredients-------

  1. tamarind pulp 1 cup
  2. soaked dates 2 cup 
  3. ginger powder 2 tsp 
  4. black salt 1 tsp
  5. red chilli powder 2 tsp
  6. roasted cumin powder 1 tbsp
  7. crushed red chilli 1/2 tsp
  8. plane salt 1/2 tsp
  9. sugar as per taste or 2 tbsp

बनाने की विधि ----------

  • सबसे पहले खजूर को पानी मैं ५ मिनट के लिए उबाल लें और हाथों की सहायता  से इसका  गूदा निकाल लें। 
  1. खजूर में यदि बीज हों तो निकाल दें ,अब खजुर ,चीनी और इमली के गूदे को एक पैन में चढ़ा दे। 
  2. जब उबलने लगे तब यदि गन्दगी हो तो इसे निकाल दें और इसमें सारे मसाले डालकर ५ मिनट के लिए पका लें और गैस बद कर देँ 
  3. ठंडा करके फ्रिज मैं रख ले ,आलु की टिक्की , दही -बड़े के उपर डालकर खाएं। 

नोट---आप चाहें  तो इसमें खरबूजे के बीज, किशमिश भी  काट कर डाल सकते हैं । 

how to make the chutney ---

  1. Wash the dates and place them in a saucepan.Cool and strain the pulp through a sieve.
  2. put the tamarind pulp,dates pulp and all spice in a pan cook on medium heat till the chutney starts to thicken .
  3. switch off the flame ,cool and store in a contenior .
  4. serve with aloo tikki,dahi bhalla 

note----you can add resins or melon seeds also 


Friday, April 25, 2014

karachi halwa/ कराची हलवा






Preparation time---10 minute
Cooking time ---30 minute
Total time 40 to 45 minute 


सामिग्री :-

 

 

 

  • कॉर्नफ्लोर १/१/२ 
  • चीनी २ कप 
  • खाने वाला हरा रंग १/४ छोटा चम्मच 
  • बारीक कटे बादाम  १ बड़ा चम्मच और सजाने के लिये 
  • देशी घी २ बड़े चम्मच 
  • इलाइची पाउडर १ छोटा चम्मच 
  • नीबू का रस १ छोटा चम्मच 




विधि :-



  • सबसे पहले कॉर्नफ्लोर को १/२ कप पानी में घोल दें (गांठ न रह जाये )
  • एक ट्रे में घी लगा कर रखेँ।  
  • अब चीनी को २ कप पानी और हरे रंग के साथ चढ़ा दें और चीनी घुल जाने तक़ उबाले साथ ही इसमेँ नीबू का रस डालकर गन्दगी निकाल दें। 
  • अब आंच को मध्यम कर दें और इसमें   पहले आधा कॉर्नफ्लोर  डालें और लगातार चलायें ,जैसे ही मिश्रण उबलने  लगे बाकी का घोल भी डालेँ चलाते हुए तब तक पका लें जब तक मिश्रण पारदर्शी सा होने लगे। 
  • इलायची पाउडर डालें। 
  • अब इसमें आधा घी  और थोड़े से बादाम डालें और चलायें जैसे ही सारा घी इसमेँ मिल जाएं बचा हुआ घी डालें और चलते हुए हलवे को तब तक पकाए लें जब तक मिश्रण रबर की तरह और जमाने के लायक   न हो जाये। 
  • एक प्लेट पर १ चम्मच मिश्रण को डालकर देखें यदि चिपक नही रहा हो तो गैस बन्द कर दें। 
  • अब इसे घी लगी ट्रे मे निकाल ले उपर से कटे बादाम से सजा कर ठंड़ा होने को रख दें। 
  • मनचाहे आकार में काट लें।  






Ingredients :-

 

 

  • Cornflour 1 cup or 100 gm.
  • Sugar 2 cup 
  • Edible color 1/2 tsp 
  • Chopped almond 1 tbsp and  for garnishing 
  • Pure ghee 2 tbsp
  • Cardamom powder 1 tsp
  • Lemon juice 1 tsp 



Method :-

 

 

  • Grease a tray.
  • Dissolve the cornflour in 1 /2 cup of water . 
  • Mix sugar with 2 cup of water, green color mix and bring it to a boil. Add lemon juice, bring it to a boil again and then remove scum. 
  • Reduce heat to medium, add a little cornflour mixture and stir continuously.
  • When it boils add a little cornflour mixture again. Continue the same process 
  • Cook till mixture is thickened and starts sticking. 
  • Add cardamom powder .
  • Reduce heat to low.
  • Add a little melted ghee to it and mix well. When ghee is absorbed 
  • Take one teaspoon of mixture onto a plate, cool it and if it does not stick to the plate, remove pan from heat. 
  • Spread it on a greased tray,  Sprinkle chopped almonds, cut into desired shape and let it cool..and then serve .... 

Wednesday, April 23, 2014

Green tomatoes launji / हरे टमाटर की लौंजी/




Preparation Time -10 minutes
Cooking Time:- 20 minutes 



सामिग्री:-

  1. हरे वाले टमाटर लगभग १ किलो 
  2. बारीक कटी हरी मिर्च १ बड़ा चम्मच 
  3. अदरक बारीक कटी हुई १ बड़ा चम्मच
  1. जीरा १/२ छोटा चम्मच 
  2. मेथी दाना १/२ छोटा चममच + १ छोटा चम्मच 
  3. कलौंजी १/२ छोटा चममच 
  4. सरसों दाना १/२ छोटा चम्मच 
  5. हल्दी पाउडर १ छोटा चममच 
  6. लाल मिर्च पाउडर १ बड़ा चम्मच या स्वादानुसार 
  7. नमक स्वादानुसार 
  8. मोटी सौंफ १ बड़ा चममच 
  9. धनिया १ बड़ा चम्मच 
  10. चीनी १/२ बड़ा चम्मच 
  11. अमचूर पाउडर 1 बङा चम्मच 
  12. तेल १ बड़ा चम्मच 

विधि:-

  1. सबसे पहले सौंफ ,धनिया और १ छोटा चम्मच मेथी को सूखा ही भून लें और मिक्सी में दरदरा पीस लें.
  2. टमाटर को स्लाइस कर लें. 
  3. अब कढ़ाई में तेल गरम करें  मेथी दाना, सरसों दाना, जीरा और कलौंजी डालकर चटका लें।
  4. अब अदरक, हरी मिर्च भूनें और फिर प्याज़ को गुलाबी हो जाने तक भून लें। 
  5. इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च, नमक डालकर टमाटर डालें और अच्छी तरह से मिलाकर ढक्क्न लगाकर धीमी आंच पर टमाटर के गल जाने तक पका लें.
  6. अब इसमें कुटा मसाला डालकर चला कर इसमें चीनी और अमचूर पाउडर मिला लें, अच्छी तरह से मिला लें, गैस बंद कर दें और पराठे, रोटी या फिर दाल चावल के साथ सर्व करें। 

  इसे बना कर आप १ हफ्ते तक रख सकते हैं ,बिलकुल अचार की जगह खाया जा सकता है।


Recipe in English:-

Ingredients:-

  1. Green tomato 1 kg  
  2. Green chilies 1 tbsp finely chopped
  3.  Ginger  1 tbsp finely chopped
  4. Cumin 1/2 tsp + 1 tsp 
  5. Fennel seeds 1 tbsp
  6. Fenugreek seeds 1/2 tsp 
  7. Kalaunji 1/2 tsp 
  8. Mustard seeds 1/2 tsp 
  9. Turmeric powder 1 tsp 
  10. Red chili powder 1 tbsp or to taste 
  11. Salt to taste  
  12. 1 tbsp coriander 
  13. Sugar 1/2 tbsp 
  14. 1 tbsp dry mango powder 
  15. Oil 1 tbsp 

Method:-

  1. Dry roast fennel,coriander and fenugreek seeds and coarsely  grind the massala.
  2. Wash and sliced the tomatoes,  Heat the oil in a pan and crackle the fenugreek seeds, masturd seeds, cumin and  kalaunji.
  3. Now saute the ginger, garlic and onion, Add turmeric,  red chili powder, tomatoes, salt and mixed well, reduce the heat  on low and cook  until tomatoes become soft.
  4. Add sugar, dry mango powder, and grounded spices, mix well cook for 5 minutes more,  turn off the gas, serve with chapati or dal-chawal.
========================================================================================================

pictorial --------














enjoy

Tuesday, April 22, 2014

करेले की सूखी सब्जी / karele ki sabji





Ingredients:


  • Bitter guard 1/2 kg
  • Salt 1 tbsp+1tsp
  • Turmeric powder 1 tsp +1 tbsp
  • vinegar 1tbsp
  • Sliced onion 3 no 
  • Karela masala 11/2 tbsp
  • Red chili powder 1/4 tsp
  • Dry mango powder 1 tbsp
  • Jaggery 1 tbsp grated
  • Methi dana 1 tsp
  • Oil 3 tbsp


Method:-

  • Peel, wash and cut the bitter guard into thin slices add 1tbsp salt, vinegar and 1 tsp turmeric powder, mix it well and keep aside for 15 minutes.
  • Now wash and boil with jaggery and turmeric powder for 10 minutes.
  • Squeeze the excess water and keep aside.
  • Heat oil in a pan add methi dana as they crackle add sliced onion and fry until  golden.
  • Add red chili powder, salt and boiled bitter guard mix and cook on slow heat for 5 minutes.
  • Add dry mango powder, karela masala mix it well fry until karela becomes crispy and brown in color.
  • Switch off the gas.Serve with paratha, chapati or Dal Rice.

    Note:- 
    • Use roasted fennel and methi dana powder instead of karela masala. 
    • You can add tamarind pulp instead of dry mango powder

    सामिग्री :-


    • करेले १/२ किलो 
    • नमक १ बड़ा चम्मच +१ छोटा चम्मच 
    • हल्दी पाउडर १  छोटा चम्मच + १ बड़ा चम्मच 
    • सिरका १ बड़ा चम्मच 
    • स्लाइस की हुई प्याज ३ 
    • करेला मसाला  पाउडर २ बड़े चम्मच 
    • लाल मिर्च पाउडर  १/४ छोटा चम्मच 
    • अमचूर पाउडर १ बड़ा चम्मच 
    • गुड़ १ बड़ा चम्मच 
    • मेथी दाना १ छोटा चम्मच 
    • तेल ३ बड़े चम्मच 

    विधि:-


    • सबसे पहले करेले को छीलकर पतले गोल टुकड़ों में काट लें अब इसमें सिरका, १ बड़ा चम्मच नमक और १ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर १५ मिनट के लिए रख दें। 
    • अब अच्छी तरह से धोकर १ बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर और गुड़ के साथ गल जाने तक उबाल लें, ठंडा होने पर एक्स्ट्रा पानी को निकाल लें। 
    • अब कढ़ाही में तेल गरम करें मेथी दाना चटका कर प्याज़ को लाल होने तक भूनें। 
    • अब लाल मिर्च पाउडर, नमक और उबला हुआ करेला डालें मसाले के साथ अच्छी तरह से मिलाकर धीमी आंच पर १० मिनट भूनें। 
    • अब अमचूर पाउडर, करेले का मसाला मिला लें धीमी आंच पर करेलों के सुनहरा और क्रिस्प हो जाने तक अच्छे से भून लें। 
    • गैस बंद करें, गरमागरम पराठे, पूरी या फिर दाल चावल के साथ परोसें। 
    नोट:-
    अगर करेला मसाला नहीं है तो आप इसकी जगह भुनी सौंफ और मेथी का पाउडर डालें। 
    अमचूर की जगह इमली का रास भी दाल सकते हैं। 

    Sunday, April 20, 2014

    Desi style sookha gosht/ देशी स्टाइल सूखा गोस्त

     

    Ingredients:-

    1. Mutton 1 kg 
    2. Sliced onion 2 no+1 no
    3. Ginger, Garlic paste 1 tbsp+1tsp
    4. Salt to taste 
    5. Black cardamom 2 no
    6. Black paper 4 to 6 no 
    7. Cinnamon 1 inch
    8. Cumin 2 tsp
    9. Clove 4 no
    10. Green cardamom powder 2 tsp 
    11. Sliced tomato 2 no
    12. Mace 1 small piece
    13. Turmeric powder 2 tsp
    14. Red chili powder 1 tbsp
    15. Coriander powder 1 tbsp
    16. Curd 1 cup
    17. Oil 1 tbsp
    18. Pure ghee 1 tbsp
    19. Coriander leaves for garnishing 

     

    Instructions :-

    1. Wash the mutton and boil in water  for 5 minutes and wash the dirt out.
    2. Now marinade with salt, 1 tsp ginger, garlic paste and curd.
    3. Fry the onion in 1 tbsp ghee
    4. Now heat the oil in pressure cooker pop the cumin, cinnamon, mace, clove, black paper and black cardamom .
    5. Add onion and saute till golden brown, add ginger, garlic paste .
    6. Add turmeric powder, red chili powder, coriander powder and saute till oil separates  
    7. Add tomato and again saute till oil separates.
    8. Add the marinated mutton fried onion, green cardamom powder then saute for 2 -3 minute more, add 1 glass water, cover  and cook under pressure till 15 minute.
    9. Open the cooker when the pressure reduce completely, Garnish with coriander  and serve hot.


    सामिग्री:-

    1. मटन १ किलो 
    2. स्लाइस की हुई प्याज़ २ बड़ी + १ बड़ी 
    3. अदरक,लहसुन की पेस्ट १ चम्मच+१ छोटा चम्मच 
    4. नमक स्वादानुसार +१ छोटा चम्मच 
    5. बड़ी इलाइची २ नग 
    6. काली मिर्च ४ से ६ नग 
    7. दालचीनी १ टुकड़ा 
    8. जीरा २ छोटे चम्मच 
    9. हरी इलाइची का पाउडर २ छोटे चम्मच 
    10. लौंग ४ नग 
    11. टमाटर स्लाइस किये हुए २ नग 
    12. जावित्री १ छोटा टुकड़ा 
    13. हल्दी पाउडर २ छोटे  चम्मच 
    14. लाल मिर्च पाउडर १ बड़ा चम्मच 
    15. धनिया पाउडर १ बड़ा चममच 
    16. दही १ कप 
    17. तेल १ बड़ा चम्मच 
    18. देशी घी १ बड़ा चम्मच 
    19. धनिया पत्ती सजाने के लिए

     

    विधि:-

    1. मटन को धो लें और पानी में ५ मिनट उबाल कर गंदगी निकाल कर एक बार और धो लें। 
    2. अब इसमें दही,नमक , १ छोटा चम्मच अदरक,लहसुन की पेस्ट मिलाकर रख दें। 
    3. १ स्लाइस की हुई प्याज़ को देशी घी में तल लें। 
    4. अब कुकर में तेल गरम करें दालचीनी ,जीरा,काली मिर्च ,जावित्री ,बड़ी इलाइची और लौंग डालकर चटका लें। 
    5. प्याज़ को डालकर गुलाबी भूनें और अदरक,लहसुन की पेस्ट डालें और भून लें। 
    6. अब हल्दी ,लाल मिर्च ,धनिया पाउडर डालकर २ मिनट भून लें ,टमाटर डालें और १/२ कप पानी डालकर मसाले को तेल छोड़ने तक भून लें। 
    7. अब मटन,तली प्याज़और हरी इलाइची पाउडर  डालकर मटन को अच्छी तरह से भून लें। 
    8. १ गिलास पानी डालकर ढक्क्न लगा दें और आंच को धीमा कर दें ,कम से कम १० मिनट के लिए मटन को पका लें। 
    9. धनिया पत्ती से सजा कर परोसें। 

    -----अक्सर इस तरह का मटन ड्रिंक से साथ खाया जाता है लेकिन आप इसे पार्टी में स्टार्टर की जगह परोस सकते हैं या फिर लच्छा पराठा के साथ   …। 


    Friday, April 18, 2014

    spicy potato with green tomato/हरे टमाटर के साथ मसालेदार आलू

    आलू लगभग सभी को पसंद आते है और आलू ऐसी सब्जी है जिसे अधिकतर सब्जियों के साथ मिलाकर बनाया जा सकता है और सबसे मजेदार बात यह है कि आलू की सब्जी कितनी भी बुरी बनी हो फिर भी खा ही ली जाती है खैर ,इन दिनों हमारे गार्डन में टमाटर बहुत अधिक मात्रा में हो रहे हैं ,तो मैंने सोचा क्यों न इस बार आलू को हरे टमाटर के साथ बनाया जाये --------

    सामिग्री --------

    1. आलू ६ नग 
    2. हरे टमाटर २  नग 
    3. लाल टमाटर २  बड़े 
    4. प्याज़ ,अदरक,लहसुन की पेस्ट १ बड़ा चम्मच 
    5. नमक स्वादनुसार + १ छोटा चम्मच 
    6. हींग १ चुटकी 
    7. मेथी दाना १/२ छोटा चम्मच 
    8. भुना जीरा पाउडर १ छोटा चम्मच 
    9. लाल मिर्च पाउडर २ छोटे चम्मच 
    10. काली मिर्च पाउडर १/२ छोटा चम्मच 
    11. हल्दी पाउडर १ छोटा चम्मच 
    12. धनिया पाउडर १ बड़ा चम्मच 
    13. गरम मसाला पाउडर १/२ छोटा चम्मच 
    14. नीबू का रस १ बड़ा चम्मच 
    15. तेल १ बड़ा चम्मच 
    16. धनिया  पत्ती सजाने के लिए 

    ingredients ----

    1. potato 6 no
    2. green tomato 2 no 
    3. red tomato 2  no 
    4. onion ,ginger,garlic,paste 1 tbsp 
    5. salt to taste +1tsp 
    6. fenugreek seeds 1 /2tsp 
    7. asafetida, a pich
    8. roasted cumin powder 1 tso
    9. red chilli powder 2 tsp
    10. black paper powder /12 tswp
    11. turmeric powder 1 tsp
    12. coriander powder 1 tbsp
    13. garam masala powder 1/2 tsp 
    14. lemon juice 1 tbsp
    15. oil 1 tbsp 
    16. coriander leaves for garnishing 

    विधि -----------

    1. आलू को छीलकर धो लें और बड़े टुकड़ों में काट कर पानी में रख दें। 
    2. हरे टमाटर को मिक्सी में महीन पेस्ट बना लें। लाल टमाटर को मोटा-मोटा काट लें। 
    3. अब नीबू के रस में १ छोटा चम्मच नमक, काली मिर्च पाउडर,हींग और हरे टमाटर की प्यूरी में आलू को लपेट कर कम से कम १/२ घंटे के लिए रख दें। 
    4. अब कढ़ाही में तेल गरम करें और मेथी दाना डालकर भून लें और प्याज़,अदरक,लहसुन की पेस्ट को गुलाबी हो जाने तक भून लें। 
    5. अब हल्दी,धनिया,मिर्च ,नमक और कटे टमाटर डालकर ,टमाटर गल जाने तक मसाला भून कर इसमें आलू डालें। 
    6. ढककर धीमी आंच पर लगभग १० मिनट तक पका कर गैस बंद कर दें। 
    7. गरम  मसाला डालें और धनिया पत्ती से सजा कर गरमागरम पराठों के साथ परोसें।  

    method ----------

    1. Peel the potatoes , wash and cut into large pieces and place in the water . 
    2. make a fine paste with green tomatoes ,roughly chopped  the red tomatoes . 
    3. now marinate the potato in lemon juice,salt,black pepper powder,asafetida,and green tomato puree.
    4.  now heat the oil in a pan roast fenugreek seeds then onion,ginger,garlic paste till golden
    5. add turmeric.coriander,chilli powder,salt and chopped tomato, tomatoes should be cooked until soft,put the potato 
    6. Cook  on low heat for about 10 minutes , turn off the gas .
    7. add garam masla and garnish with coriander leaves ,serve with paratha. 

    नोट------आलू टमाटर में रखें जाने के कारण थोड़ा कड़े ही रहेंगे पर गल जायेंगे,यदि हरे टमाटर न हों तो आप इन्हें केवल नीबू के रस में मैरिनेड कर लें और तब नीबू के रस की मात्रा थोड़ी ज्यादा कर लें ,और क्यूंकि हरे टमाटर को मेरिनेशन में इस्तेमाल किया है इसलिए दिखेंगे भी नहीं ,उनका छिलका थोड़ा मोटा होने के कारण पीस कर डालने में स्वाद अधिक  बेहतर हो गया ॥