Pageviews past week

Thursday, February 6, 2014

Mooli Ka Paratha /मूली का पराठा





Preparation time:- 15 minute
Cooking time:- 25 minute
Serves:- 4


        सामिग्री:-

  • २ कप गेंहूं का आटा 
  • १/४ कप सूजी 
  • १/२ बड़ा चम्मच नमक 
  • १ बड़ा चम्मच तेल  

    भरावन के लिए :-

  • ४ बड़ी मूली 
  • १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • १ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  • १ बड़ा चम्मच लहसुन की पेस्ट 
  • १ बड़ा चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च 
  • १ बड़ा चम्मच बारीक कटी हरी धनिया
  • जीरा १ छोटा चम्मच 
  • देशी घी १ बड़ा चम्मच
  • १ बड़ा  चम्मच नमक 
  •  २ छोटे चम्मच भुने चने का पाउडर 
  •  तेल

विधि:-

  • सबसे पहले मूली को छीलक्कर कद्दूकस कर लें इस पर नमक लगाकर १० मिनट के लिए रख दें। 
  • १० मिनट बाद मूली से अतिरिक्त पानी निचोड़ कर निकाल कर रखें। 
  • आटे में नमक, तेल और सूजी डालकर मुलायम गूंध लें, ढककर रखें।
  • कढ़ाई में घी गरम करें, जीरा डालकर रंग बदलने तक भूनें, अब हरी मिर्च लहसुन की पेस्ट डालकर गुलाबी करें।
  • मूली, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, धनिया पत्ती  मिलाकर अच्छी तरह से भून लें ताकि सारा पानी सूख जाये, अब मिश्रण में भुने चने का पाउडर डालकर मिश्रण को ठंडा करें।
  • अब बराबर भाग में लोई काटकर मिश्रण भर कर पराठे बेलें, तवा गरम कर पराठों को दोनों तरफ से घी लगाकर सुनहरा सेंक लें। 
  • मनपसंद चटनी, सब्जी या फिर अचार के साथ सर्व करें।
 
 

Ingredients:-

For dough:-

  • 2 Cup wheat flour
  • 1/4 Cup semolina 
  • 1/2 Tbsp salt
  • 1Tbsp oil

For filling :-

  • 4 Radish
  • 1 Tsp red chili powder
  • 1 Tsp dry mango powder
  • 1 Tbsp garlic paste
  • 1 Tbsp chopped green chili
  • 1 Tbsp chopped coriander leaves
  • 1 Tsp cumin seeds
  • 2 Tsp roasted chana powder
  • 1 Tbsp salt
  • 1 Tbsp ghee
  • Oil for frying  

Recipe procedure:-


  • First peel wash and grate the radish, add salt and keep aside for 10 minutes, squeeze the excess water. 
  • Mix wheat flour, semolina, salt and oil knead the soft dough cover and keep aside.
  • Heat ghee in a pan add cumin pop them add garlic paste, green chili stir and cook for 2 minute.
  • Add grated radish, red chili powder, mango powder and coriander leaves mix and cook on high flame till the extra water evaporates.
  • Switch off the gas, mix roasted chana powder cool the mixture.
  • Divide the dough into equal portion, stuff the mixture and roll then into round.
  • Heat tava and shallow fry the paratha until golden both side by apply  the oil or butter.
  • Serve hot with curd, sabji or pickle .

    नोट:-

    • लहसुन अपनी इच्छानुसार मिलाएं. 
    • आटा हमेशा मुलायम ही गूंधें, मिश्रण में नमक न मिलाएं अन्यथा पराठा बेलने में परेशानी होगी अतः आटे में उचित मात्रा में नमक  मिलाएं।


    No comments:

    Post a Comment