Pageviews past week

Monday, April 29, 2013

Namkeen sevaiyan/ नमकीन सेवईं





सेवईं या जवा अक्सर दूध में पकाई जाती है या फिर चाशनी में मावा के साथ पका कर परोसी जाती है, अधिकतर राखी ईद पर बनायीं जाती है पर नाश्ते में नमकीन सेवईं काफी पसंद की जाती है. मोटी वाली सेवईंयां आलू मटर के साथ थोड़े से मसालों के साथ बनायीं जाती है जिसे सुबह के नास्ते में काफी पसंद किया जाता है।  आप अपनी पसंद के अनुसार या फिर मौसम में मिलने वाली सब्जियों के साथ भी इसे तैयार कर सकते हैं। यूँ तो कुछ लोग ऊपर से इसमें घी भी डाल कर सर्व करते हैं पर इसके ऊपर भुजिया और टोमेटो सॉस डाल कर भी परोसा जा सकता है या फिर केवल नीबू के रस के साथ इसे सर्व कर सकते हैं।



vermicelli is usually cooked in milk or are prepared in sugar syrup with mawa and nuts and flavored with saffron and cardamom powder. vermicelli is mostly prepared during the festive season of Rahki or Eid.
Salted vermicelli along with potatoes and boiled green peas is also served at breakfast and tastes delicious. It can be prepared with seasonal vegetables or any other vegetables as per one’s choice. Some people consumer it with ghee and some consume it with bhujiya and tomato ketchup or just with lemon juice sprinkled over it.


Preparation time :- 10 minutes
Cooking time :- 20 minutes
Serves :- 4

  1.  

Ingredients :-

for vermicelli :-

  1. vermicelli 2 cup 
  2. potato 2 medium
  3. green peas 1/2 cup
  4. salt to taste
  5. red chili powder 1 tsp 
  6. chopped onion 1 tbsp
  7. chopped green chili 1 tbsp
  8. lemon juice 1 tbsp
  9. cumin seeds 1 tsp
  10. desi ghee 1 tbsp
  11. oil 1 tbsp

for servings :- 

  1. sev 
  2. tomato sauce

  Recipe Procedure :-


  1. Heat the ghee in a pan and fry the vermicelli until golden.
  2. Peel, wash and cut the potato into small dices 
  3. Now add oil in the same pan add cumin seeds, as they change the color add green chili and onion fry them until light brown.
  4. Add potato, peas, salt and red chili powder mix well add 2 tbsp water cover and cook till the potatoes are done.
  5. Now add roasted vermicelli mix with spices add 1/2 cup water, cover and cook on low heat for 5 to 6 minutes. 
  6. Add lemon juice and coriander leave, switch off the gas.
  7. Serve hot with tea or coffee, before serving sprinkle some salted sev and tomato sauce as per your choice.


सामिग्री:-

सेवईं के लिए :-


  1. मोटी  वाली सेवैयीं  २ कप
  2. मटर के दाने १/२  कप
  3. आलू २ मध्यम अकार के
  4. नमक स्वादानुसार
  5. लाल मिर्च पाउडर १ छोटा चम्मच
  6. प्याज़ बारीक कटी १ बड़ा चम्मच 
  7. जीरा १ छोटा चम्मच
  8. हरी मिर्च बारीक कटी हुई१ छोटा चम्मच 
  9. नीबू का रस १ बड़ा चम्मच
  10. घी १ बड़ा चम्मच
  11. तेल १ बड़ा चम्मच 

परोसने के लिए :-

  1. सेंव 
  2. टोमेटो सॉस

 

विधि:-

  1. कढ़ाही में घी गरम करें और इसमें सेवईं को गुलाबी भून कर निकाल लें, अब इसी कढ़ाही में तेल गरम कर जीरा रंग बदलने तक भून लें।
  2. अब हरी मिर्च और प्याज़ डालकर गुलाबी भूनें । 
  3. आलू को छीलकर धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें .
  4. जब प्याज़ भुन जाये तब आलू और मटर डालें, ऊपर से नमक, लाल मिर्च पाउडर डालकर धीमी आंच पर आलू गलने तक पकाएं .
  5. अब सेवियों को आलू में डालकर २ बड़े चम्मच पानी डालकर धीमी आंच पर ढक कर ५ मिनट के लिए पकाएं .
  6.  अब नीबू का रस और धनिया डालें, अच्छी तरह से मिला कर गैस बंद कर दें. 
  7. ऊपर से भुजिया, टोमेटो सॉस डालकर गरमागरम चाय के साथ सर्व करें। 

No comments:

Post a Comment