Pageviews past week

Thursday, January 30, 2014

sookha kathal

दोस्तों वैसे तो मैंने पहले भी अपने ब्लॉग में कटहल की सूखी सब्जी की रेसिपी शेयर की है पर यहाँ मैंने कटहल को फ्राई करने के बाद सब्जी बनायीं है जैसा कि अधिकतर लोग बनाते है पर मैंने पहली बार कटहल को तल कर सब्जी बनाई है -----------

सामिग्री------

  • कटहल १/२ किलो 
  • स्लाइस की हुई प्याज़ २ बड़ी 
  • अदरक और लहसुन की पेस्ट १ बड़ा चम्मच 
  • धनिया पाउडर १ बड़ा चम्मच 
  • हल्दी पाउडर १/२ छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर १/२  बड़ा चम्मच 
  • गरम मसाला पाउडर १ छोटा चम्मच 
  • नीबू का रस १ बड़ा चम्मच 
  • लौंग ४ नग 
  • हरी इलाइची २ नग 
  • मेथी दाना १ छोटा चम्मच 
  • तलने के लिए + सब्जी बनाने के लिए 
  • धनिया पत्ती सजाने के लिए 

INGREDIENTS ---------

  • jackfruit 1/2 kg 
  • sliced onion 2 large 
  • ginger,garlic paste 1 tsp
  • coriander powder 1 tbsp
  • turmeric powder 1/2 tsp
  • red chili powder 1/2 tbsp
  • garam masala powder 1 tsp
  • lemon juice 1 tbsp
  • clove 4 no
  • green cardamom 2 no
  • fenugreek seeds 1 tsp
  •  2 tbsp oil for frying + 1 tsp 
  • coriander leaves chopped for garnishing 

विधि----------

  • कटहल को धोकर पतला और लम्बा काट लें और एक बार फिर से धो लें। 
  • कढ़ाही में तेल गरम करें और सुनहरा हो जाने तक कटहल को तल कर निकाल लें। 
  • अब बचा हुआ तेल यदि अधिक है तो निकाल कर मेथी दाना ,इलाइची और  डालें   और लाल हो जाने के बाद अदरक,लहसुन की पेस्ट को भून लें। 
  • अब प्याज़ को गुलाबी हो जाने तक भून लें ,हल्दी,लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें और मसाले को लगातार चलाते हुए भूनकर इसमें तला हुआ कटहल डालें। 
  • ढक्क्न लगाकर धीमी-धीमी आंच पर ५ से ८ मिनट के लिए पका कर गैस बंद करें। 
  • अब नीबू का रस अच्छी तरह से मिला लें। 
  • धनिया  पत्ती डालकर सर्व करें। 

METHOD---------

  • wash and slice the jackfruit and wash one more time .
  • heat the oil and fry the jackfruit golden .
  • now add remaining oil saute the fenugreek seeds,cardamom, add ginger,garlic paste .
  • saute the onion slice golden ,add turmeric,chili,coriander powder and cook the spices .
  • add fried jackfruit sim the heat and cook it for 10 minutes.
  • add lemon juice,garnish with coriander leaves ,serve hot with paratha...

नोट----आप इसे रोटी,पराठा ,दाल चावल के साथ खा सकते हैं ,यदि आप टमाटर डालना चाहते हैं तो डाल सकते है और तब  नीबू का रस न डालें। 

note---- you can tomato as your taste .....

Wednesday, January 29, 2014

Carrot Pickle/ गाजर का अचार




सर्दियों में गाजर,गोभी,आलू,सेम मूली आदि के ताजे अचार बनाये जाते हैं ,जो १० से १५ दिन तक ही सुरक्षित रह पाते हैं पर खाने में काफी अच्छे लगते हैं ,गाजर का अचार तो छोले- भठूरे के साथ और चना पूरी के साथ काफी अच्छा लगता है साथ ही भरवाँ पराठों के साथ भी काफी अच्छा लगता है ,,चलिए बनाते हैं गाजर का अचार ------------

सामिग्री-------

  1. गाजर १ किलो 
  2. नमक १ बड़ा  चम्मच 
  3. कलौंजी १ छोटा चम्मच 
  4. हल्दी पाउडर १/१/२ बड़े चम्मच 
  5. लाल मिर्च पाउडर २ बड़े चम्मच 
  6. राइ पाउडर १ बड़ा चम्म्च 
  7. तेल २ बड़े चम्मच 

Ingredients--------

  • Carrot 1 kg
  • Salt 1 tbsp
  • Onion seeds 1 tsp
  • Mustard powder 1 tbsp
  • Turmeric powder 1/1/2 tbsp
  • Red chili powder 1 tbsp
  • Oil 2 tbsp

विधि ----------

  1. गाजर छीलकर धो लें और लम्बे टुकड़ों में काट लें 
  2. एक बड़े बर्तन में पानी उबलने के लिए रखें ,अब इसमें गाजर को २ मिनट के लिए डालें और गैस बंद कर दें। 
  3. गाजर को पानी से निकाल कर एक कपडे पर फैला कर धूप में रखें १ घंटे बाद हटा लें। 
  4. अब इसमें सारी सामिग्री को एकसार मिला लें। 
  5. दो दिन धूप में रखें ,अचार खाने के लिए तैयार है.

Method--------

  • Peel, wash and cut the carrots  into four pieces.
  • Boil the water in a large pan,keep the carrots for 2 minutes and turn off the flame .
  • Cool it  ,keep in sun light for 1 hour.
  • Now mix all ingredients well.
  • Keep in a air tight container ,and keep the container in sun light for 2 days.
  • Now pickle is ready.

नोट-----अगर आप तेल नहीं डालना चाहते हैं तो इसे जल्दी ही ख़तम कर दें ,अन्यथा जल्दी खराब हो जायेगा । अगर आप कच्चा ही बनाना चाहें तो गाजर को गीले कपडे से पोंछ कर काटें और अचार बना लें, वैसे भी इस तरह के मौसमी अचार ज्यादा दिनों तक नहीं रखे जा सकते है। 

Monday, January 27, 2014

Bathua and garlic green raita/ बथुए और लहसुन की पत्ती का रायता







सर्दियों में मिलने वाला बथुए का साग यूँ तो दाल,में डालकर अधिकतर बनाया जाता हैऔर साथ ही सरसों के साग के साथ मिलाकर बनाया जाता है।, पर इसका रायता भी काफी अच्छा लगता है ,मैंने बथुए के साथ लहसुन की पत्ती का रायता बनाया जिसकी रेसिपी यहाँ पेश है -------
और इसके लिए मैंने जो लहसुन की पत्ती ली है वो मेरी बागवानी की है आप के पास यदि पत्ती नहीं है तो आप इसे लहसुन के साथ भी बना सकते हैं और तब आपको लहसुन को भून कर डालना होगा  -----

सामिग्री---------

  1. दही १/२ किलो 
  2. बथुए का साग उबला और प्यूरी किया हुआ २ बड़े चम्म्च 
  3. हरे लहसुन की पत्ती पिसी हुई १ छोटा चम्मच 
  4. नमक स्वादानुसार 
  5. भुना जीरा पाउडर २ छोटे चम्म्च +सजाने के लिए 
  6. लाल मिर्च पाउडर १ छोटा चम्मच +सजाने के लिए 
  7. काला नमक १/२ छोटा चम्म्च 
  8. बारीक कटी हरी मिर्च १ छोटा चम्मच 
  9. बारीक कटी धनिया सजाने के लिए 
ingredients--------
  1. Curd 1/2 kg
  2. Bathua leaves wash,boiled and pureed 2 tbsp
  3. Green garlic paste 1 tsp optional
  4. Salt to taste
  5. Roasted cumin powder 2 tsp+for garnishing 
  6. Red chili 1 tsp+for garnishing 
  7. Black salt 1/2 tsp
  8. Chopped green chili 1 tsp
  9. Chopped coriander for garnishing 

विधि-------------method----

 

  • दही को अच्छी तरह से फेंट लें और इसमें सारी सामिग्री को अच्छी तरह से मिलाकर रायता तैयार कर लें। 
  • Stir the yogurt with hand mixer add bathua paste, red chili powder, garlic paste, cumin powder, salt, green chili, black salt.
  • ऊपर से लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर के साथ धनिया पत्ती से सजा कर परोसें। 
  • garnish with red chili powder ,cumin powder,coriander .

नोट--------दही हमेशा गाढ़ा ही लें ,अन्यथा बथुए का पानी इसे पतला कर देगा और दिखने के साथ ही स्वाद में भी अच्छा नहीं लगेगा य़दि आप लहसुन के साथ बना रहे हैं तो ४ लहसुन की कलियाँ छीलकर तवे पर भून लें और बारीक काट कर मिला लें।

Saturday, January 25, 2014

sookha masala chicken

सामिग्री--------

  1. चिकन टंगड़ी १० नग chicken leg pieces 10 no
  2. काजू की पेस्ट १ बड़ा चम्मच cashunut paste 1 tbsp
  3. मावा १ बड़ा चम्मच mava 1 tbsp
  4. नमक स्वादानुसार salt to taste
  5. लाल मिर्च पाउडर १ बड़ा चम्मच red chili powder 1 tbsp
  6. धनिया पाउडर १ बड़ा चम्मच coriander powder 1 tbsp
  7. बारीक कटी हरी मिर्च १ बड़ा चम्मच chopped green chili 1 tbs[
  8. टमाटर की प्यूरी २ कप tomato puree 2 cup
  9. स्लाइस की हुई प्याज़ २ बड़ी sliced onion 2 large no
  10. अदरक की पेस्ट १ बड़ा चम्मच ginger paste 1 tbsp
  11. नीबू का रस १ बड़ा चम्मच lemon juice 1 tbsp
  12. जीरा १ छोटा चम्मच cumin 1 tsp
  13. शाही जीरा १/२ छोटा चम्मच Black Cumin 1/2 tsp
  14. लौंग ४ नग clove 4 no
  15. काली मिर्च पाउडर १/२ छोटा चम्मचclack paper powder 1/2 tsp
  16. हरी इलाइची पाउडर २ छोटे चम्मच green cardamom powder 2 tsbp
  17.  दही १ कप curd 1 cup
  18. दालचीनी पाउडर १/४ छोटा चम्मच cinemon powder 1/4 tsp
  19. धनिया पत्ती coriander leaves 
  20. मक्खन २ बड़े चम्मच butter 2 tbsp 

विधि----------

  1. चिकन को धोकर साफ़ कर लें और बीच से १-२ चीरा लगाएं ,नीबू का रस ,दही ,१ छोटा चम्म्च नमक अदरक की पेस्ट और काली मिर्च के साथ मेरिनेड करें १/२ घंटे के लिए रख दें। 
  2. wash and slit the chicken ,marinade with 1 tsp salt,black paper powder,ginger paste,lemon juice .keep aside for  half an  hour at least .
  3.  कड़ाही में मक्खन गरम करें और जीरा ,शाही जीरा ,लौंग को चटका लें अब हरी मिर्च और प्याज़ को गुलाबी हो जाने तक भून लें ,अब लाल मिर्च पाउडर ,लौंग पाउडर,धनिया पाउडर ,दालचीनी पाउडर ,डालकर भून लें 
  4. heat the butter in a pan saute the cumin,black cumin,clove,green chili and onion,then add red chili,clove powder,coriander powder ,cinnamon powder saute the spices for couple of minutes .
  5. टमाटर की पेस्ट डालकर भून लें और साथ ही काजू की पेस्ट,मावा डालें तब तक भून लें जब तक मसाला तेल न छोड़ दे। 
  6. add tomato puree,cashew nut paste and mava cook till separated the oil.
  7. अब मेरिनेड किया हुआ चिकेन और नमक डालें मसाले को अच्छी तरह से मिला लें ,हरी इलाइची पाउडर और १ कप पानी डालें ढक्क्न लगाकर धीमी आंच पर गलने तक पका लें। 
  8. now add the marinated chicken,salt stir it ,add cardamom powder,and a cup of water ,cook on sim for 5 to 10 minutes or till it done,
  9. धनिया पत्ती से सजा कर गरमागरम परोसें।  
  10. garnish with coriander leaves ,serve hot ....

नोट--------चिकेन अधिक से अधिक १० मिनट में गल जाता है,आप चाहें तो टमाटर की प्यूरी न डालें और तब नीबू का रस २ बड़े चम्म्च मिला दें।
















Friday, January 24, 2014

bajre ka paratha with cucumber stuffing/ बाजरा पराठा



वैसे तो सर्दियों में बाजरा, मक्का, ज्वार आदि की रोटी साग के साथ काफी पसंद की जाती हैं, परन्तु अगर इनमें कुछ भर कर प्रथा बनाया जाये तो और भी अच्छा लगता है ,इससे पहले मैंने बाजरे के आटे में हरी मटर भर कर पराठा बनाया था आज मैंने खीरा भरकर बनाया जो बनाने में थोड़ी परेशानी अकाशी हुई पर टेस्ट में काफी अच्छा था ,चलिए आप भी बनाईये --------

सामिग्री-------

  1. बाजरे का आटा २ कप 
  2. गेंहू का आटा १/२ कप 
  3. नमक स्वादानुसार 
  4. खीरा मोटे २ नग 
  5. हरी मिर्च बारीक कटी १ बड़ा चम्मच 
  6. बारीक कटी हरी धनिया १ बड़ा चम्मच 
  7. लाल मिर्च पाउडर २ छोटे चम्मच 
  8. अमचूर १ छोटा चम्मच 
  9. तेल सेंकने के लिए 

ingredients -----

  1. millet flour 2 cup
  2. whole wheat flour 1/2 cup
  3. salt to taste
  4. cucumber 2 no
  5. finely chopped green chili 1 tbsp
  6. chopped coriander 1 tbsp
  7. red chili powder 2 tsp
  8. dry mango powder 1 tsp 
  9. oil for roasting .

विधि--------

  1. बाजरे और गेंहूं के आटे को एक साथ छानकर  कड़ा-कड़ा गूंध कर १/२ घंटे के लिए रख दें। 
  2. खीरा कद्दूकस कर लें और सारा पानी निचोड़ दें। 
  3. इसमें नमक,लाल मिर्च ,हरी मिर्च,धनिया और अमचूर  मिलाकर भरावन को कढ़ाही में सूख जाने तक भून लें। 
  4. अब आटे के बड़े पेड़े बनाकर मिश्रण भर लें और हाथ से ही पराठे को बेलें ,तवा गरम करलें और सुनहरा हो जाने तक सेंक लें। 

method-------

  1.  mix flour and knee the  hard dough with the help of warm water ,keep aside for 1/2 hour .
  2. grate the cucumber and squeeze the excess water .
  3. take a large bowl and mix cucumber,salt,red chili,green chili ,coriander and dry mango powder together ,heat 1 tsp oil in a pan and fry the mixture till it become dry.and cool the mixture.
  4. now divide the dough into small balls stuff the mixture and roll out the partaha ....
  5. heat non stick tava and cook the paratha.
  6. serve hot with curd or chutney.

Thursday, January 23, 2014

Makhana Rabdi





Rabdi or Rabri is a milk based sweet dish originating from the indian subcontinent,  made by boiling milk on low heat until it becomes thick and creamy in texture. The colour turns to off white. It is a classic luscious north Indian dessert. 

For rabdi, always ensure you use a thick bottomed pan to avoid burning the milk.

For sweetness we can add sugar, honey jaggery. Flavored with cardamom along with chopped nuts. 
We can make rabdi with fruits like orange, mango, pineapple etc. Here I have use roasted makhana powder for my rabdi which gives it a nice crunchy texture.
Also add some roasted milk powder for sweetness.

Makhana-
Makhana is also known as fox nut, lotus seeds, gorgon nuts or phool makhana. These seeds are often used in quite a few indian sweets like kheer and burfi and some savories like makhana aloo, makhana kaju etc. We can also use in fasting days.
Roasted makhana is good and healthy option for tea time snacks.
Honey - 
Honey is a sweet, thick golden liquid made by honeybees. It has been known to have antimicrobial property as well as wound healing properties.

Ingredients:-

Full cream milk 1 liter
Milk powder 1 tbsp
Makhana 1 cup 
Chopped pistachio 1 tbsp
Chironji 2 tbsp
Desi ghee 1tbsp
Desi khand/ bura 1 tbsp
Rose petal for garnishing
Saffron thread 1 tbsp 

Recipe Procedure:-
Put the milk in a heavy bottomed pan and place on gas stove on high flame,  after a boil lower the gas.
Soak the saffron in 2 tbsp warm milk.
Heat 1 tbsp ghee in a pan roast the makhana and grimed into fine powder, in the same pan add 1 tbsp Ghee and roast the minl powder on slow heat until  it release the aroma.
Switch of the gas add milk powder and makhana powder to the boiling milk mix it very well, make sure there is no lumps.
Cook until the mixture gets thickened add chopped pistachio and saffron . mix and transfer the rabdi in serving bowl, keep in fridge.
Before serving garnish with some pistachio, chironji and rose petal.


Note:-
Here I have used milk powder but you can skip the milk powder.
For sweetness I have used desi khand but you can use normal sugar or jaggary.
you can add more dry fruits.

 


mushroom,matar,malai

एक बार फिर मशरूम की रेसिपी लेकर उपस्थित हूँ ,आज मैंने मटर ,मशरूम और मलाई की सब्जी बनायीं है जो पराठे के साथ या फिर रुमाली रोटी के साथ खाने में बहुत अच्छी लगती है. हाँ थोड़ी कैलोरीज़ अधिक हो जायेगी। .

सामिग्री------

  1. मशरूम १ पैकेट 
  2. मटर के दाने १ कप 
  3. मलाई १ बड़ा चम्मच 
  4. प्याज़ की पेस्ट २ बड़े चम्मच 
  5. अदरक,लहसुन की पेस्ट १ छोटा चम्मच 
  6. हल्दी पाउडर १ छोटा चम्मच 
  7. धनिया पाउडर १ बड़ा चम्मच 
  8. लाल मिर्च पाउडर २ छोटे चम्मच 
  9. कसूरी मेथी पाउडर १/२ छोटा चम्मच 
  10. जीरा १/२ छोटा चम्मच 
  11. नमक स्वादानुसार 
  12. खरबूजे के बीज की पेस्ट २ छोटे चम्मच 
  13. टमाटर की प्यूरी २ बड़े चम्मच 
  14.  तेल १ बड़ा चम्मच 
  15. धनिया पत्ती 

ingredients-------

  1. mushroom 1 packet .
  2. green peas 1 cup
  3. malai or fresh cream 1 tbsp
  4. onion paste 2 tbsp
  5. ginger,garlic paste 1 tsp
  6. turmeric powder 1 tsp
  7. coriander powder 1 tbsp
  8. red chili powder 2 tsp
  9. kasoori methi powder 1/2 tsp
  10. cumin 1/2 tsp
  11. salt to taste
  12. melon seeds paste 2 tsp
  13. tomato puree 2 tbsp
  14. oil 1 tbsp
  15. coriander leaves chopped for garnishing 

मैं गरम मसाले का इस्तेमाल बहुत ही कम करती हूँ पर यदि आप डालना चाहें तो अपनी आवश्यकतानुसार डाल सकते हैं । 

विधि-------

  1. मशरूम को धोकर काट लें . कड़ाही में तेल गरम करें और जीरा भून लें 
  2. अब इसमें अदरक,लहसुन की पेस्ट भून कर प्याज़ को गुलाबी होने तक भून लें 
  3. अब हल्दी,लाल मिर्च ,धनिया पाउडर डालकर भून लें और टमाटर की प्यूरी डालकर मसाला तेल छोड़ने तक भून लें 
  4. मटर,मशरूम ,नमक और खरबूजे की पेस्ट डालकर चला लें और १ कप पानी डालकर गलने तक पका लें। 
  5. अब कसूरी मेथी और मलाई डालें अच्छी तरह से मिलाकर गैस बंद कर दें। 
  6. धनिया पत्ती और १/२ छोटा चम्मच मलाई से सजा कर गरमागरम रोटी के साथ परोसें।

method-------

  1. wash n cut the mushrooms ,keep in water.
  2. heat the oil in a pan put the cumin seeds, as they pop saute the ginger,garlic paste then saute the onion paste golden.
  3. now add dry spices stir for 2-3 minutes, add tomato puree,cook till the oil separates.
  4. add peas,mushrooms and melon seeds paste.stir and add 1 cup water,cover n cook till done.
  5. add malai,kasoori methi ,mix well switch off the flame . 
  6. garnish with malai n coriander leaves,serve hot with roti....

नोट-------मशरूम हमेशा ताजे ही इस्तेमाल करें ,अन्यथा काले पड़ जाते हैं तो दिखने में अच्छे नहीं लगते।

note----for better result always use fresh mushrooms,