Pageviews past week

Friday, March 8, 2013

kacche ke ke dahi vade/ कच्चे केले के दही वड़े







व्रत के लिए वड़ा या तो आलू से या शकरकंदी से बनाया जा सकता है और साथ ही कच्चे केले के दही वड़े भी व्रत में खाए जा सकते हैं ,केले के बड़े बनाने के लिए बहुत सारी सामिग्री की आवश्यकता नहीं है और न ही बहुत सारी मेहनत की ,इसे बनाकर आप अपने मेहमानों को खिला कर वाहवाही लूट सकते हैं.

 

For your Fast, you can make wada from either potato or sweet potato, or you can have Dahi wada made from raw banana. For making raw banana wada, you neither have to need too many ingredients nor have to work hard.

 

preparation time- 25 minutes
cooking time-- 20 minutes
serves---- 4 










सामिग्री:-


वड़ों के लिए सामिग्री:-


  1. कच्चे केले ६ नग .
  2. उबला हुआ आलू १ मध्यम .
  3. सेंधा  नमक स्वादानुसार .
  4. लाल मिर्च पाउडर १ टी स्पून .
  5. कटी हुई हरी मिर्च २ नग 
  6. हरा धनिया कटा हुआ १ बड़ा चम्मच .
  7. सिंघाड़े का आटा १ बड़ा चम्मच .
  8. तलने के लिए वेजिटेबल आयल 


सर्व करने के लिए:- 


  1. दही १/२ किलो .
  2. चीनी का पाउडर १ बड़ा चम्मच .
  3. भुना जीरा का पाउडर १ बड़ा चम्मच 
  4. नमक स्वादानुसार 
  5. लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार 
  6. इमली की चटनी 
  7. हरी चटनी 





विधि:- 



  1. केलों को उबाल लें और छिलका  उतार कर अच्छी तरह से मैश कर लें .
  2. अब केलों में आलू मैश कर के मिलाएं .
  3. अब इसमें नमक, हरी मिर्च, हरी धनिया   और सिंघाड़े का  आटा  मिलाकर बड़े बनाएं .
  4. तेल गरम करें और बड़ों को सुनहरा होने तक फ्राई करें .
  5. दही में चीनी मिलकर फेंट लें और वड़ों को इसमें भिगो दें, परोसने से पहले ऊपर से जीरा पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरी और लाल चटनी डालकर परोसें।  








 

 

ingredients:-

 

 

for vadas :-

  1. Raw banana 6 no 
  2. Boiled potato 2 medium
  3. Sendha/ lahori/rock salt to taste
  4. Red chili powder 1 tsp
  5. Chopped green chili 2 no
  6. Chopped coriander 1 tbsp
  7. Singhade (water cashew nut ) flour  1 tbsp
  8. Oil for frying


For garnishing:- 


  1. Roasted cumin powder 2 tsp 
  2. Red chili powder to taste 
  3. Curd 1/2 kg
  4. salt to taste 
  5. Sugar powder 1 tbsp
  6. Imli ki chutney
  7. Green chutney


Method:-



  1. Wash, peel, boil and then mash the banana. Mix mashed potato with it.
  2. Now add salt, green chili, coriander leaves and singhade ka ata. Mix well then make the vada.
  3. Heat oil and fry the vadas till they turn golden brown.
  4. Add sugar in curd and mix it well. Now soak the vadas in it. 
  5. Sprinkle the salt, red chili powder, cumin powder, green chutney and imli chutney.



                                                 वड़े इस तरह से बनाएं




नोट-----आप सिंघाड़े के आटे की जगह राजगीरा या कूटू का आटा भी ले और चाहें तो धनिया ऊपर से भी सजा सकते हैं । 


NOTE---You can also add kuttu flour or rajgira flour instead of singhada flour. also garnish with coriander leaves.

No comments:

Post a Comment