Pageviews past week

Thursday, May 1, 2014

Rasedar arvi ki sabji / रसीली अरवी की सब्जी








रसेदार अरवी की सब्जी बेसन की रोटी के साथ बहुत अच्छी लगती है, न केवल अरवी वरन बेसन की रोटी के साथ सूखे छिलके वाले आलू की सब्जी, करोंदे की सब्जी या फिर भिंडी मसाला काफी अच्छी जाती है साथ ही दही प्याज़ की सलाद या फिर नीबू प्याज़ की सलाद।

अब तो घरों में मिटटी के चूल्हे जलने बंद हो गए हैं अन्यथा बेसन की रोटी चूल्हे में सिकी हुई सोंधी- सोंधी बहुत ही अच्छी लगती है अरवी की रसेदार सब्जी के साथ।  यहाँ मैंने बेसन की रोटी की रेसिपी भी लिखी है जिसे आप किसी भी ग्रेवी वाली सब्जी के साथ सर्व कर सकते हैं. बेसन की रोटी काफी धीमी आंच में सेंकने से इसका सोंधापन बना रहता है.



Curried arvi and gram flour chapati is the best combination. Gram flour chapati is consumed in our house, not only with curried arvi but also with dried potato sabji, karonde ki sabji and bhindi masala as well.

Onion salad or curd onion is very good with arvi ki sabji and gram flour flat bread. There is no need for too many ingredients to prepare arvi ki sabji.

 

 

 

 सामिग्री:-

 

                    

  • गोल और छोटी अरबी १/२ किलो 
  • प्याज़ की पेस्ट २ बड़े चम्मच 
  • अदरक की पेस्ट १ छोटा चम्मच 
  • नमक स्वादानुसार 
  • लाल मिर्च पाउडर २ छोटे चम्मच 
  • हल्दी पाउडर १ छोटा चम्मच 
  • धनिया पाउडर १ बड़ा चम्मच 
  • तेल 3 बड़े चम्मच 
  • अजवाइन २ छोटे चम्मच 
  • हींग 1/2
       

विधि ------

  • अरवी को छीलकर धो लें अगर बड़ी हैँ तो बीच से काट ले (पानी मैं न रखें नही तो लेसदार हो जायेँगी )
  • कुकर में १ चम्मच तेल गरम कर लें और अरवी को सुनहरा  भून कर निकाल ले। 
  • कुकर में तेल गरम करें और अजवाइन को चटका ले, अब  अदरक, प्याज़ की पेस्ट को गहरी गुलाबी करेँ। 
  • अब हल्दी, धनिया, मिर्च, नमक ड़ालकर मसाला भून ले. इसमेँ  अरबी ड़ालकर  २ मिनट भून कर कम से कम २ ग्लास पानी डालकर गलने तक धीमी आंच पर १० मिनट के लिए पका लें।



बेसन की रोटी:-

 

सामिग्री -------

  • बेसन २ कप 
  • गेंहूँ का आटा १/२ कप 
  • नमक १ चुटकी 
  • कसूरी मेथी पाउडर १ छोटा चम्मच 
  • तेल १ छोटा चम्मच




विधि:-


  • सारी सामिग्री को एक साथ मिलाकर मुलायम आटा गूँध कर ढककर १/२ घंटे के लिए रख दें। 
  • अब हाथ में पानी लगाकर हाथों की सहायता से रोटी बनाकर गुलाबी हो जाने तक सेंकें, मक्खन या घी लगाकर परोसें।  

दही प्याज़:-

  • लम्बी और महीन प्याज काट ले और दही मैं मिलाकर इसमेँ आवश्यकतानुसार नमक, लाल मिर्च, भुना जीरा, धनिया की पत्ती मिला लें और सर्व  करेँ।





                                                 Recipe In English

Ingredients :-

                                           

  • Colocasia/ Arvi 1/2 kg
  • Onion paste 2 tbsp
  • Ginger paste 1 tsp
  • Salt to taste
  • Red chili powder 2 tsp
  • Turmeric powder 1 tsp
  • Coriander powder 1 tbsp
  • Oil  3 tbsp
  • Caraway seeds/ Ajwain 2 tsp
  • Heeng1/2 tsp



Method:-

  • Peel, wash and cut into two halves the arvi.
  • Heat 1 tbsp oil in a pan and shallow fry  the arvi till it become light golden brown keep aside.
  • Now heat  the oil in pressure cooker add ajwain let them crackle, add ginger, onion paste fry until golden.
  • Now add dry spices turmeric, coriander, red chili powder and salt cook the masala for 2 minute by stirring add colocasia and mix well.
  • Add  2 glass of water cover and cook for 10 minutes on low heat.'
  • switch off the gas. Serve with gram flour chapati and salad.



For gram flour chapati:-

 

Ingredients:-

  • Gram flour 2 cup 
  • Wheat flour 1/2 cup
  • Salt 1 pinch 
  • Kasoori methi powder 1 tsp
  • Oil 1 tsp 

Method:-


  • Mix the all ingredients and kned the soft dough, cover with muslin cloth rest it for 1/2 hour.
  • Now make the chapati with the help of your palms,cook the chapati till light golden,apply the ghee and serve hot . 


Curd onion salad:-

  • Mix sliced onion, salt to taste, roasted cumin powder, red chili powder and coriander leaves.
  • You can also serve with onion lemon salad.

No comments:

Post a Comment